आंचलिक खबरें
बिग ब्रेकिंग न्यूज़ आरंग
बुधवार, 18 नवंबर 2020
Edit
बिग ब्रेकिंग न्यूज़ आरंग
💥आरंग शहर की जनता धूल डस्ट से परेशान ।
💥सड़क निर्माण एजेंसी पर नेता एवं अधिकारी मेहरबान ? 🤝जनता परेशान
💥 सड़क निर्माण एजेंसी द्वारा गुणवत्ताविहीन कार्य किये जाने पर अधिकारी अंकुश लगाने में असफल।
देखे वीडियो
सड़क में उड़ते धूल व राहगीर परेशान
आरंग
आरंग शहर कीं जनता एवं व्यापारी रोड़ निर्माण एजेंसी के लापरवाही से धुल डस्ट से काफ़ी परेशान हैं। धुल डस्ट से आमजन का जीवन बेहाल हो गयीं है तथा धुल डस्ट ने कई दर्जनो व्यापारी कीं व्यापार को धुल मे मिला दिया है।
दीपावली में व्यापार गुलज़ार होती है जहाँ महीनो का व्यापार दीपावली के सीजन मे होती है। सड़क निर्माण एजेंसी एवं विभागीय अधिकारियों की लापरवाही ने दर्जनो व्यापारी के व्यापार को तबाह कर दिया। यह कहना लाज़मी होगा कीं धुल ने व्यापार एवं जन जीवन को धुल मे मिला दिया है। यह अतिशयोक्तिपूर्ण नहीं होगी कीं आरंग के नगरवाशियो व्यापारी के दुर्दशा समस्या पर सुध लेनें वाली नजर नहीं आ रही हैं। ऊक्त गंभीर समस्या पर ना अधिकारी सुध लें रहा हैं ना नेता।
बड़ी बात यह हैं की आरंग विधायक व नगरीय प्रशासन मंत्री शिवकुमार डहरिया का निर्वाचन क्षेत्र हैं जहाँ वर्षों बाद राज्य सरकार ने शहर के विकाश के लिए करोड़ों रुपये की राशि चौड़ीकरण नाली निर्माण सहित सौंद्रीकरण एवँ स्ट्रीट लाईट के लिये शासन ने स्वीकृति दीं हैं। जो भ्रष्टाचार कीं भेंट चढ़ रही हैं।
निर्माण एजेंसी द्वारा जहाँ पानी का छिड़काव नही कर रही हैं। जिससे धुल डस्ट ने आमजनो की जनजीवन सहित व्यापारीयो की व्यापार को प्रभावित कर दिया हैं।
एक ओर राज्य सरकार द्वारा शहर के विकाश के लिए ज़ो राशि प्राप्त हुए हैं। जिसे गुण वत्ताविहीन कार्य सम्पादित कराकर उक्त राशि को हड़पने की योजना साफ़ साफ़ प्रतीत हों रही हैं। शहर की जनता व्यापारी धुल डस्ट खाकर भी शहर की विकास की सपना संजोये हुए हैं लेकिन एक ओर भस्टाचारियो की मंशा उसकी विपरीत गुणवत्ता विहीन कार्य कराकर शासन की राशि को लुटने मेन आमादा हैं। क्योकी
सड़क निर्माण कार्य में पुरानी बेश के ऊपर सीधे डामरीकरण करने की योजना हैं। ग़िट्टी के बेश में ,डिवाइडर ,स्ट्रीट लाईट ,सौंदरीकरण में व्यापक अनिमितता किया ज़ा रहा हैं। जिसकी कोई सुध लेने वाले कोई नही हैं। सईया भये कोतवाल तो अब डर काहे क़ो। बड़ी लाज़मी हैं कीं निर्माण एजेंसी अब तो टेंडर कीं सूचना पटल की बोर्ड को नहीं लगाई हैं। जिससे अधिकारियों नेताओ की आपसी मिलीं भगत से अनिमितता कीं बु आ रही हैं।जिसे ईनकार नहीं किया ज़ा सकता हैं।
Previous article
Next article

