74 बटा ० , केरिपु ० बल , दोरनापाल , सुकमा में 01 स्थायी वारंटी नक्सल गिरफ्तार
74 बटा ० , केरिपु ० बल , दोरनापाल , सुकमा में 01 स्थायी वारंटी नक्सल गिरफ्तार
प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि सयुंक्त अभियान में दिनांक 16/11/2020 74 बटालियन , केरिपुबल , के वरिष्ठ अधिकारियों के मार्ग दर्शन में चलाये जा रहे नक्सल उन्मुलन अभियान के तहत दिनांक 16/11/2020 को नक्सलियों की उपस्थिति की सुचना पर श्री संदीप कुमार नीरज , द्वितीय कमान अधिकारी ( परिचालन ) 74 बटालियन , श्री निखिलेश , उप कमांडेंट - 74 बटालियन , श्री भागीरथ , सहायक कमांडेंट , श्री अमित आनंद पांडे , सहायक कमांडेंट एवं श्री अभिशेक कुमार चौबे , सहायक कमांडेंट तथा स्थानीय पुलिस द्वारा दिनांक 16/11/2020 को चलाये गए सयुंक्त अभियान में ग्राम पालामडगु थाना पोलमपल्ली से वारंटी नक्सली कवासी मंगडू ( जन मिलिशिया सदस्य ) पिता हडमा , उम्र लगभग 32 वर्ष , ग्राम पालामडगु थाना पोलमपल्ली , सुकमा , छत्तीसगढ़ को पकड़ा गया । उक्त आरोपी कई नक्सली वारदातों में शामिल रही है और उक्त के नाम पर थाना पोलमपल्ली में अपराध क्रमांक 06/15 में धारा 147 , 148 , 149 , 307 भा ० द ० वि ० और आर्स एक्ट की धारा 25 , 27 और अपराध क्रमांक 04/15 धारा 147 , 148 , 149 , 364 , 302 भा ० द ० वि ० , आम्र्स एक्ट की धारा 25 , 27 के लिए दो स्थायी वारंट भी जारी किये गए हैं ।
