अखाड़ा के कलाकारों की कला ने किया सभी को मोहित - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

अखाड़ा के कलाकारों की कला ने किया सभी को मोहित

 जय बजरंग अखाड़ा के कलाकारों की कला ने किया सभी को मोहित



हर्षोल्लास से मनाया दवाली गोवर्धन पूजा और मातर पर्व

  सुरेन्द्र जैन,सांकरा निको धरसींवा

  लँका विजय के ओर चौदह वर्ष का वनवास समाप्त होने के पश्चात भगवान श्रीरामचन्द्र जी के अयोध्या वापसी की खुशी में मनाया जाने वाला दीपावली का पावन पर्व गोवर्धन पूजा और मातर का पावन पर्व सांकरा सहित आसपास हर्षोल्लास के साथ मनाया गया सांकरा में इस दौरान जय बजरंग अखाड़ा के कलाकारो की प्रस्तुतियों ने जनता का खूब मन मोहित किया।

     बहुत कम चले पटाखे,जैन समाज ने निहि चलाये पटाखे



   दीपावली के पावन पर पर घर घर लक्ष्मी पूजन हुई लोगो ने एक दूसरे को मिठाई वितरण कर दीपावली की बधाई दी लेकिन इस साह पूर्व की अपेक्षा पटाखे बहुत कम ही चलाये गए ।

 किसी ने घी के तो किसी ने तेल के दीप जलाकर अंधकार पर उजाले की विजय का पर्व मनाया वहीं सांकरा में इस साल निन्यानवे फीसदी जैन समाज के लोगों ने पटाखे नही चलाये जैन मुनियों के शुभ संदेशों का पालन किया गया।

    गोबर्धन पूजन के बाद लगाया गोबर का तिलक



  दीवाली के दूसरे दिन राउत समाज सहित सभी ग्रामीण सांकरा के अटल चौक में एकत्रित हुए यहां गोबरधन पूजा संपन्न हुई ततपश्चात ग्रामीणो ने एक दूसरे को गोबर का तिलक लगाकर गोबर्धन पूजन की बधाई व शुभकामनाये दी।

   राउत नाचा अखाड़ों के प्रदर्शन और गौधन की हुई पूजा



   दीपाली के तीसरे दिन दूज पर भी दिनभर गांव में त्योहार की खुशियां मनाई गई अटल चौक में गांव के राउत समाज के लोग अपने अपने गौधन व पशुधन को स्नान कराकर सजा धजाकर लेकर आये यहां गौवंश की पूजन की गई राउत नाचा का ग्रामीण आंनद लिए एक दूसरे को गाड़ा गाड़ा बधाई दी ।

     जय बजरंग अखाड़ा ने किया मोहित

रात्रि में स्थानीय अटल चौक में बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हुए यहां जय बजरंग अखाड़ा सांकरा ने अपने करतबो के शानदार प्रदर्शन से ग्रामीणो को बहुत मोहित किया उनकी शानदार कलाबाजी को देख ग्रामीणों ने भी उनका उत्साह बढ़ाया ओर उनके प्रदर्शन से लहुश होकर अपनी अपनी तरफ से नगद इनाम दिया इस कार्यक्रम में सरपंच श्रीमती वर्षा प्रमोद शर्मा,शाला विकास समिति अध्यक्ष प्रमोद शर्मा,सुरेन्द्र शर्मा,पूर्व सरपंच टहल साहू,नोहर वर्मा ,गोलू यादव सहित सभी पंचगण गणमान्य नागरिक कार्यक्रम में शामिल हुए

 बजरंगियों ने की गौधन की पूजा

  स्थानीय बाजार चौक में बजरंग दल के संरक्षक पीतांबर यदु सहित बजरंग दल सांकरा के कार्यकर्ताओं ने दीवाली पर गौधन की पूजा कर गौवंश को मिठाई एवं फलाहार कराया

   सर्वप्रथम श्रेरामभक्त हनुमानजी की आरती कर मन्दिर परिसर में 500 दीप प्रज्बलित किये इसके उपरांत गौवंश की पूजन की करते हुए उन्हें मगज के लड्डू ओर केला व सेवफल का आहार कराया गया।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads