छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन अभनपुर ने बीईओ, सीईओ व एस डी एम को सौंपा ज्ञापन
छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन अभनपुर ने बीईओ, सीईओ व एस डी एम को सौंपा ज्ञापन
अभनपुर
छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ब्लॉक इकाई अभनपुर के तत्वाधान में प्रांतीय निर्देशानुसार एवं जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश सोनकला के मार्गदर्शन व ब्लॉक अध्यक्ष बुद्धेश्वर बघेल के निर्देशन में ज्ञापन सौपा गया।
ज्ञापन के माध्यम से जिलाध्यक्ष सोनकला जी एवम ब्लॉक अध्यक्ष बघेल जी ने 01 नवम्बर 2020 को संविलयन हुए समस्त शिक्षको के एल पी सी जारी करने, एम्प्लाइ कोड जनरेट करने, प्राण शिफ्टिंग व कार्मिक संपदा को पूर्ण करने तथा सेवापुस्तिका को डीडीओ कार्यालय भेजने हेतु तथा शिक्षकों के अक्टूबर माह के वेतन दीवाली पूर्व जमा करने हेतु सीईओ व बीईओ कार्यालय अभनपुर के अधिकारियों से विस्तृत चर्चा की गई। जिस पर संज्ञान लेते हुए बीईओ माननीय मो. इकबाल जी ने दिवाली पूर्व वेतन जमा करने हेतु वेतन प्रभारी को निर्देशित करते हुये शीघ्र वेतन जमा करने की बात कही। साथ ही साथ 01 नवम्बर 2020 से संविलियन होने वाले शिक्षकों के समस्त आवश्यक दस्तावेज शीघ्र ही उच्च कार्यालय को प्रेषित करने की बात बताई। ततपश्चात संगठन के पदाधिकारियों ने कोविड 19 में ड्यूटी कर रहे शिक्षकों के अविहित अधिकारी के रूप में पुनः ड्यूटी लगाए जाने के संबंध में एस डी एम अभनपुर से मुलाकात कर चर्चा किया जिस पर माननीय एस डी एम महोदय ने आश्वासन दिलाया कि जो शिक्षक कोविड 19 में ड्यूटी कर रहे हैं उनकी ड्यूटी मतदाता सूची में नही लगेगी। अगर आदेश जारी हो गया है तो संशोधित आदेश जारी करने की बात कही। ज्ञापन सौंपने वाले प्रतिनिधि मंडल में प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश सोनकला, ब्लॉक बुद्धेश्वर बघेल, कन्हैया कंसारी, डॉ सी. एल. साहू, अतुल शर्मा, शिव साहू, टेकराम कंवर, कृष्ण कुमार जांगड़े, प्रशांत साहू, नागेंद्र कंसारी, यशवंत गायकवाड, ठम्मन कुर्रे, रवि सोनवानी, टिकेश्वरी श्रेय, मोतिमाला साहू सहित पदाधिकारी गण उपस्थित थे।
