करेली बड़ी चौकी प्रभारी लल्ला सिंह राजपूत के नेतृत्व में संपन्न हुआ शांति समिति की बैठक
करेली बड़ी चौकी प्रभारी लल्ला सिंह राजपूत के नेतृत्व में संपन्न हुआ शांति समिति की बैठक
राजेन्द्र साहू,मगरलोड
दीपावली पर्व का आगमन कुछ ही दिनों बाद होने वाले हैं। जिसको ध्यान में रखते हुए करेली बड़ी चौकी प्रभारी लल्ला सिंह राजपूत के नेतृत्व में चौकी परिसर में शांति समिति का बैठक रखा गया। कार्यक्रम में अलग-अलग गांव के वरिष्ठ नागरिक पंच सरपंच उपस्थित रहे। दीपावली के दौरान गांव में जुआ खड़खड़िया ना हो गौरा गौरी पूजा रात्रि 8 बजे से 10 के बीच हो । प्रतिबंधित पटाखे न छोड़ें शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करने कहा गया ।कार्यक्रम के दौरान सोशल डिस्टेंस का पालन किया जाए। कार्यक्रम में उपस्थित जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि तोशन साहू , जनपद सदस्य गिरीश साहू, योगेश टंडन, संतोष साहू, चौकी प्रभारी लल्ला सिंह राजपूत, एनआर साहू, दुलेश्वर कुजूर, खोलेश्वर रावत संतोष यादव, कमलेश साहू योगेश साहू, उपस्थित रहे।
