छ.ग.सरकार द्वारा बीज उत्पादक किसानों के साथ किया छल: विरेन्द्र साहू - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

छ.ग.सरकार द्वारा बीज उत्पादक किसानों के साथ किया छल: विरेन्द्र साहू

 छ.ग.सरकार द्वारा बीज उत्पादक किसानों के साथ किया छल: विरेन्द्र साहू



राजेंद्र साहू मगरलोड


 छत्तीसगढ़ प्रदेश व धमतरी जिला के बीज उत्पादक किसानों को राज्य सरकार द्वारा लगभग एक वर्ष होने जा रहा है लेकिन अभी तक बीज उत्पादक किसानों को पुरा भुगतान नहीं हुआ है।बीज उत्पादक किसानों मे मायुसी छाई हुई है।


भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष धमतरी विरेन्द्र साहू का कहना है,की धमतरी जिले का किसान जो बीज प्रक्रिया केन्द्र मरौद व कलारताराई के माध्यम से पंजीकरण शुल्क कर अपनी उपज को अपने साधन से बीज प्रक्रिया केन्द्र तक पँहुचाते है और ग्रेडिंग के पश्चात जो शेष बचता है उसे वापस लाते हैं ,लेकिन आज तक लगभग एक वर्ष होने जा रहा है लेकिन शेष राशि का भुगतान अभी तक नहीं हो पाया है।बीज उत्पादक किसानों को लगभग3000रू के हिसाब से भुगतान होना रहता है।लेकिन अभी सिर्फ 2390 रू के हिसाब से भुगतान किया है,बाकी शेष राशि लगभग 600-700 रू किसानों के खाते में आना बाकी है।धमतरी जिला के दोनों बीज प्रक्रिया केन्द्र में लगभग 600 किसानों ने पिछले साल पंजियन कराए थे,जबकि सामान्य किसानों को सोसायटी के माध्यम से बिक्री करने पर 2500 रू के हिसाब से भुगतान किया जा रहा है ऐसे में बीज उत्पादक किसानों के साथ राज्य सरकार द्वारा आन्याय हो रहा है।अभी वर्तमान समय में दीपावली का पर्व है सरकार द्वारा निर्धारित दर में खरीदी मे विलंब हैं जिससे बीज उत्पादक किसानों के मन में मायुसी छाई हुई हैं।छ.ग.सरकार के कृषी मंत्री रविन्द्र चौबे  से मांग करते हैं,की प्रदेश व धमतरी जिला के समस्त किसानों की शेष राशि को एक मुस्त अतिशीघ्र उनके खाते में त्यौहार के पूर्व भुगतान किया जाये जिससे समय रहते किसान अपनी आवश्यकता को पुरा कर सकते है।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads