कोर गाव में कोरोना की जांच प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरदा के टीम के द्वारा किया गया - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

कोर गाव में कोरोना की जांच प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरदा के टीम के द्वारा किया गया

 कोर गाव में कोरोना की जांच प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरदा के टीम के द्वारा किया गया



राजेन्द्र साहू,मगरलोड

 कोरगांव में कोरोना जांच  दिन बुधवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हसदा के कोरोना जांच टीम द्वारा ग्राम पंचायत कोरगांव में13 एंटीजन व 6 आर् टीपीसीआर किया गया ।जिसमें सभी मरीजों का एंटीजन रिपोर्ट नेगेटिव पाया गया कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए शासन के गाइडलाईन के पालन करते हुए यह पुरा जांच संपन्न किया गया ।



साथ ही लोगों से अपील की गई है कि कोई भी कोरोना के लक्षण सर्दी,खासी, बुखार ,बहती नाक ,शरीर में दर्द , सूंघने अथवा स्वाद शक्ति का कम होना उपयुक्त कोई भी लक्षण होने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में अवश्य जांच कराएं यह जांच शासन द्वारा निशुल्क किया जाता है।साथ ही लोगों आग्रह किया गया कि  कोरोना वाइरस से बचे, नियमित रूप से साबुन से हाथ धोते रहें सैनिटाइजर का उपयोग करते रहे हैं मास्क लगाते रहे व लोगों से सोशल डिस्टेंस का पालन करे। उपर्युक्त कार्यक्रम में  देवेंद्र कुमार साहू नेत्र चिकित्सा सहा.अधिकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हसदा , गार्गी शंकर शांडिल्य  मेडिकल लैब टेक्नोलाजिष्ट प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हसदा ,प्रेम लाल साहू आर एच ओ उप स्वास्थ्य केंद्र बेलारदोना मितानिन, लीला बाई ध्रुव, धनेश्वरी राजपूत ,  खेमलाल,गोकरण द्विवेदी  सम्मिलित हुए।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads