तेज रफ्तार से आ रहे दो मोटरसाइकिल आमने-सामने टकराने से ,मौके पर एक युवक की मौत
तेज रफ्तार से आ रहे दो मोटरसाइकिल आमने-सामने टकराने से ,मौके पर एक युवक की मौत
राजेंद्र साहू,मगरलोड
तेज रफ्तार दो मोटर सायकल की आमने-सामने की टक्कर होने से मौके पर बाईक सवार एक 23वर्षीय युवक की मौत हो गया।घटना के बाद मृत युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मगरलोड ले जाया गया।जंहा डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।मगरलोड थाना से मिली जानकारी अनुसार पूरा घटना रात्रि लगभग 3बजे ग्राम भोथीडीह और नवागांव के मुख्य मार्ग की बताया जा रहा है।मृतक युवक का नाम ओमकार साहू,पिता परदेशी साहू उम्र 23 वर्ष है।जो अपने पड़ोस के गांव नवागांव खिसोरा अपने दो दोस्तो के साथ खड़खडीया खेलने गया हुआ था।पूरा घटना तब घटा जब मृतक अपने दो दोस्तों के साथ मोटर साइकल CD डिलक्स CG06-9243 में सवार होकर अपने गाँव भोथीडीह वापस आ रहे थे,तभी सामने से ग्राम सांकरा से एक ही मोटर साइकील CG06-9226में चार लोग सवार होकर ग्राम नवागांव के तरफ आ रहे थे,तभी ग्राम भोथीडीह और नवागांव बीच के मुख्य सड़क पर दोनों की बाईक का भिड़त हो गया। जंहा मौके पर युवक ओमकार साहू की मौत हो गया।मृतक ओमकार साहू दो भाई हुआ करता जिसमे मृत ओमकार साहू भाईयो में बड़ा था,जिसका कुछ दिनों में बच्चा भी आने वाला है।बताया जा रहा की गाड़ी को मृतक ओमकार साहू ही चला रहा था।डॉक्टरो द्वारा मृत घोषित करने के बाद शव को मगरलोड पुलिस कब्जे में लेकर विवेचना में जुट गया मर्ग कायम करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए चीरघर के लिए भेज दिया गया।मर्ग कायम सहायक उपनिरीक्षक दक्षस साहू ने किया।
