*जियो ओर जीने दो* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*जियो ओर जीने दो*

*जियो ओर जीने दो*




   तर्ज होठों पे सच्चाई रहती है ...जहां दिल मे सफाई रहती है...

जीवों पे दया जहां रहती है,करुणा की गंगा बहती है।

हम उस धर्म से है भाई,जहाँ वीर की वाणी बहती है।।

    जीवों पे दया जहां रहती है....करुणा की गंगा बहती है..


ये भारत है मेरे भाई,जहां तीर्थ की गंगा बहती है।

तीर्थंकर जन्म लिए हैं यहां,यह पावन माटी कहती है।।

    जीवों पे दया जहां रहती है....करुणा की गंगा बहती है..


महावीर प्रभु ने जन्म लिया,महावीर की गाथा कहती है।

खुद जियो दूजो को जीने दो,सन्देश यही शुभ देती है।।

    जीवों पे दया जहां रहती है....करुणा की गंगा बहती है..


गौशालाएं खुलवाईं हैं,विद्यासागर जी कहती है।

विद्या के सागर में हैं हम,महावीर उन्हें भी कहती है।।

     जीवों पे दया जहां रहती है....करुणा की गंगा बहती है..


दीवाली है दिलवालों की,दिलवालो से यह कहती है।

गऊ मां की सेवा खूब करो,गऊ मां से देश है कहती है।।

    जीवों पे दया जहां रहती है....करुणा की गंगा बहती है..


महावीर यदि तुम बन न सको, श्रीराम बनो यह कहती है।

मर्यादा जीवन मे धारो, मर्यादा अहिंसा कहती है।।

      जीवों पे दया जहां रहती है....करुणा की गंगा बहती है..


महावीर नही तो कृष्ण बनो,गौधन रक्षा को कहती है।

गौधन को खूब खिलाओ तुम,बूढ़े में न बेंचों कहती है।।

     जीवों पे दया जहां रहती है....करुणा की गंगा बहती है..


महावीर काल को याद करो,गऊ सिंह की गाथा कहती है।

इक घांट पे पानी पिये थे वो,यही प्यार संदेशा देती है।।

      जीवों पे दया जहां रहती है....करुणा की गंगा बहती है..


है गहरा दुख इस बात का ही,सरकारें हिंसामय रहती हैं।

पशुधन की रक्षा करें नही,हिंसा से पैसा लेती हैं।।

      जीवों पे दया जहां रहती है....करुणा की गंगा बहती है..


सरकारों से यह विनती है,महावीर की वाणी कहती है।

तुम धर्म अहिंसा अपनाओ,जीवो पे दया कर कहती है।।

     जीवों पे दया जहां रहती है....करुणा की गंगा बहती है..


हों बन्द सभी बूचड़खाने,निर्यात मांस न कहती है।

अब तो सुधरो हे नेताओ,यह भारत माता कहती है।।

     जीवों पे दया जहां रहती है....करुणा की गंगा बहती है..

     जियो ओर जीने दो का शुभ सन्देश देने वाले अंतिम केवली

   भगवान महावीर स्वामी के निर्वाणोत्सव की आप सभी को इसी मंगल कामना के साथ हार्दिक बधाई शुभकामनाये

   सुरेन्द्र जैन बाड़ी

धरसीवां रायपुर छत्तीसगढ़

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads