बाल दिवस व दीपावली के अवसर पर बाल उमंग प्रतियोगिता का आयोजन - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

बाल दिवस व दीपावली के अवसर पर बाल उमंग प्रतियोगिता का आयोजन

 बाल दिवस व दीपावली के अवसर पर बाल उमंग प्रतियोगिता का आयोजन



 आरंग 

नवाचारी गतिविधि  पी .एल. सी. समूह आरंग द्वारा दीप महापर्व दीपावली एवं बाल दिवस के पावन अवसर पर शासकीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं के लिए ऑनलाइन बाल उमंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।जिसमें प्राथमिक, मिडिल ,हाई व हायर सेकंडरी स्तर पर मिट्टी के दीया -कलौरी सजाओ, रंगोली, सुआ नृत्य, पं. जवाहर लाल नेहरू पर गीत/कविता का गायन एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता रखा गया था ।



जिसमें बच्चों ने इस ऑनलाइन कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक बढ़ चढ़कर 500 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।यह कार्यक्रम विकास खंड शिक्षा अधिकारी डी एस चौहान एवं विकासखंड स्रोत समन्वयक एम एन वर्मा के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। प्रतियोगिता में भाग लिए सभी प्रतिभागियों को ई सहभागिता प्रमाण पत्र एवं विजेताओं को विशेष प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा ।


इस ऑनलाइन का प्रतियोगिता को संपन्न कराने में शिक्षक सोमनाथ साहू (ग्रुप लीडर ),लोकनाथ साहू,गिरजाशंकर अग्रवाल, नेमीचंद साहू, देव गायकवाड़, दीनदयाल साहू ,उमेंद्र चंद्राकर, डोमन सिंह ध्रुव, विजय कुमार साहू, सुशील कुमार ध्रुव, कुलेश्वर प्रसाद साहू ,संजय टोप्पो,डोमन लाल डहरिया, होरी लाल पटेल,राजमोहन श्रीवास्तव, शीला गुरु गोस्वामी, पदमिनी साहू, सावित्री सोनकर सहित पीएलसी समूह के सभी सदस्यों का सहयोग रहा।
Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads