प्रदेश सरकार किसानों की आत्महत्या के प्रकरणों को गंभीरता से नही ले रही - बजाज - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

प्रदेश सरकार किसानों की आत्महत्या के प्रकरणों को गंभीरता से नही ले रही - बजाज

 प्रदेश सरकार किसानों की आत्महत्या के प्रकरणों को गंभीरता से नही ले रही - बजाज



अभनपुर

जिला पंचायत रायपुर के पूर्व अध्यक्ष अशोक बजाज ग्राम तोरला के 40 वर्षीय किसान प्रकाश तारक की आत्महत्या को दुर्भाग्यजनक बताते हुए कहा कि प्रदेश में लगातार किसानों की आत्महत्या के प्रकरण में इजाफा हो रहा है, अकेले अभनपुर में 15 दिन के भीतर 2 किसानों ने आत्महत्या कर ली है, इसके पूर्व दादर झोरी के किसान कमलेश साहू ने भी अपने खेत में आत्महत्या कर ली थी। श्री बजाज ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार किसानों की आत्महत्या के प्रकरणों को गंभीरता से नही ले रही है। उन्होने घटना की निष्पक्ष जांच कराने तथा पीड़ित परिवार को तत्काल मुआवजा देने की मांग की है।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads