मातर महोत्सव हमारी छत्तीसगढ़ की संस्कृति का अहम हिस्सा
मातर महोत्सव हमारी छत्तीसगढ़ की संस्कृति का अहम हिस्सा : चंद्रशेखर साहू
फिंगेश्वर
मातर महोत्सव के अवसर पर सोमवार को यादव समाज द्वारा ग्राम जोगीडीपा में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर साहू उपस्थित रहे एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता बोड़की सरपँच रामजी साहू ने की। सर्वप्रथम यादव समाज के लोगों ने चंद्रशेखर साहू का फूूलमाला, गुलाल व पारंपरिक खुमरी से स्वागत किया। चंद्रशेखर साहू ने राउत नाचा के साथ कृष्ण भगवान एवं गौ माता की पूजा कर मातर उत्सव की बधाई दी। उन्होंने कहा कि मातर उत्सव में हम सब गौ माता और श्रीकृष्ण भगवान की पूजा कर रहे हैं।
यह हिन्दू समाज के लिए महत्वपूर्ण उत्सव है, जिसमें पूरे उत्साह के साथ गांव के साथ पूरे क्षेत्र के लोग हिस्सा लेते हैं।आगे उन्होने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने इन्द्र के अंहकार को तोड़ा और गोवर्धन पर्वत उठाकर इन्द्र से सबकी रक्षा की थी। उस भगवान श्रीकृष्ण की पूजा कर आज हम सब छत्तीसगढ़ सहित क्षेत्र की खुशहाली की प्रार्थना करते हैं।वही अध्यक्षता कर रहे रामजी साहू ने कहा कि हमारे छत्तीसगढ़ की परम्परा ही हमारी विरासत है शहरी करण के चलते अपनी संस्कृति और परम्पराओ को हम भूलते जा रहे है।इस अवसर पर छन्नूलाल साहू,यादव समाज अध्यक्ष भागीरथी यादव,ग्राम पटैल तोरण लाल साहू,दिलीप यादव,शंकर सिंह ध्रुव,टिंकू राम साहू,गोवर्धन यादव,राजेन्द्र यादव, छबिलाल यादव,गोवर्धन यादव,पोहत ध्रुव,रमेश यादव कान्तुराम ध्रुव सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे।

