हवन पूजन में शामिल होकर चंद्रशेखर ने की सुख समृद्धि की कामना
हवन पूजन में शामिल होकर चंद्रशेखर ने की सुख समृद्धि की कामना
राजिम
स्थानीय क्षेत्र के ग्राम पंचायत लोहरसी के महावीर चौक में नवयुवक मंडल द्वारा स्थापित माता लक्ष्मी पंडाल में हुए अनुष्ठान कार्यक्रम में आयोजित यज्ञ में भाग लेकर हवन कुण्ड में आहुति देकर जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर साहू ने माताजी से जनकल्याण व सुख-समृद्धि की मंगल कामना की। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस तरह के धार्मिक आयोजनों का बड़ा महत्व है। इससे लोगों के बीच आपसी सौहार्द व भाईचारे की भावना बढ़ती है। कहा कि धार्मिक अनुष्ठानों में शामिल होकर अराधना व अनुष्ठान से मनुष्य को असीम सुख व शांति की प्राप्ति होती है। आज के आधुनिक युग में भौतिक सुख की प्राप्ति के लिए भागमभाग मची हुई है इसके चलते मनुष्य हर क्षण तनावपूर्ण जीवन जी रहा है। लोगों से आह्वान किया कि वे ऐसे धार्मिक अनुष्ठानों में शामिल होकर ईश्वर को सच्चे मन से स्मरण करें। इससे सुख-समृद्धि की प्राप्ति के साथ ही मानव मस्तिष्क तमाम विकारों से दूर हो जाता है।इस अवसर पर पुष्कर तिवारी,जनपद सदस्य दीपक साहू ,छन्नूलाल साहू,हलधर पटैल, मुकेश ध्रुव,रिपुसूदन निर्मलकर,गिरवर यादव, संतोष पंडा, शंकर पंडा, नितम पटैल, सरोज पटैल,विनीत पटैल,सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
