मातर में मालिडीह मे डांस कार्यक्रम की रही धूम - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

मातर में मालिडीह मे डांस कार्यक्रम की रही धूम

 मातर में मालिडीह मे डांस कार्यक्रम की रही धूम



आरंग

 जनपद पंचायत आरंग के तहत ग्राम पंचायत मालिडीह में मातर के पावन पर्व पर युवा साथियो द्वारा ग्रामीण कला को उभारने के लिए युवक-युवतियों द्वारा भव्य डांस कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें उभरते कलाकारों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए अपनी कला का परिचय कराया। कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी कलाकारों को आयोजनकर्ता युवासाथियो द्वारा श्रीफल मेडल व नगद पुरस्कार देकर हौसला अफजाई किया गया। कार्यक्रम में आरंग जनपद पंचायत के पूर्व अध्यक्ष प्रतिनिधि पिंटू कुर्रे, सरपंच रेखराम धु्रव, उपरपंच पिंकी बिसलिक यादव व पंचो ने कार्यक्रम का आनंद लिया एवं ग्रामीण कलाकारों को बीच-बीच मे नगद पुरुस्कार देकर उत्साहवर्धन करते रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणो ने भाग लिया।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads