अक्सर खराब रहती है पेट्रोल पंप की हवा जांच मशीनें
अक्सर खराब रहती है पेट्रोल पंप की हवा जांच मशीनें
आरंग
शासन द्वारा निर्धारित नियमानुसार प्रत्येक पेट्रोल पंपों में यातायात वाहनों में हवा जांच की मशीन लगाना अनिवार्य र्है। पर कुछ स्थानीय पेट्रोल पंपों में हवा जांच मशीन ही नही है। कुछ पंपों में है तो हमेशा खराब पड़ा रहता है या कुछ टंकियों में पेट्रोल डालने के कारण समय न होने व जांच करने वाले कर्मचारी न होने की बात कहकर जांच नही किया जाता है। जबकि नियमानुसार हवा जांच के लिए एक अतिरिक्त कर्मचारी रखना होता है। किंतु संचालको को उस कर्मचारी का पेयमेंट देना न पडे इसलिए नहीं रखा जाता। यातायात साधनों के पहिए में हवा कम या अधिक होने से पेट्रोल व डीजल की खपत अधिक होता है। जिससे ईंधन का दुरुपयोग व दुर्घटना की संभावना सदैव बनी रहती है। इस संबंध में पेट्रोल पंप नियामक विभाग द्वारा भी कोई जांच व ठोस कार्यवाही नही की जाती। गौरतलब हो कि सभी पेट्रोल डीजल पंप संचालकों को हवा की नियमित जांच का ध्यान रखना चाहिए। जिससे नागरिकों को इन सुविधाओं का लाभ मिल सके।
