छठ पूजा में शामिल हुए डॉ. शिवकुमार डहरिया ने किया छठघाट का लोकार्पण
छठ पूजा में शामिल हुए डॉ. शिवकुमार डहरिया ने किया छठघाट का लोकार्पण
मंदिरहसौद के रायपुरिहा तालाब में सूर्य उपासना छट पूजा कार्यक्रम में सुबह 5 बजे पहंुचे केबिनेट मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने 5 लाख की लागत से बने छट घाट का लोकार्पण किया। साथ ही नए छट घाट पर पचरी निर्माण के लिए 5 लाख रुपए देने की घोषणा की। इस अवसर पर डॉ. डहरिया ने कहा कि सूर्य उपासना का यह विशेष पर्व सबके जीवन के मंगलकामना से जुड़ा है। राज्य सरकार की कोशिश है कि छठ पूजा के लिए व्रतियों को निर्धारित स्थान मिले और वहां सुविधाओं के साथ स्वच्छता भी हो। मंदिर हसौद का यह तालाब सुविधायुक्त है। उन्होेने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ में छठ पर्व का माहौल लगातार बढ़ता जा रहा है। बड़ी संख्या में यहाँ छठ पूजा में लोग शामिल होते है। उत्तर भारतीयों के साथ स्थानीय लोग भी छठ पूजा में शामिल होने लगे हैं। यहाँ शांतिपूर्ण तरीके से लोग आपस में मिल-जुलकर त्योहार मनाते हैं। छत्तीसगढ़ की यहीं संस्कृति और पहचान है। यहाँ का आपसी भाईचारा ऐसा ही बना रहे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छठ पर्व की विशेषता और महत्व को समझते हुए सबके भावनाओं का भी ख्याल रखा है। उन्होंने राज्य में छठ पूजा के दिन सार्वजनिक अवकाश भी प्रदान किया है। मंत्री डॉ डहरिया ने छठ पूजा पर सभी को शुभकामनाएं भी दी। कार्यक्रम में श्रीमती रमा यादव, सरपंच संतोष सिन्हा, उपसरपंच तारणी पिंटू निर्मलकर, जनपद सदस्य रेखराम पात्रे, नोहर यादव, पूर्व सरपंच, पंच एकता अवधेश मिश्रा, इंदु संजय निर्मलकर, इग्गी धीवर, राकेश जायसवाल, अनुज मिश्रा, हेमलाल धीवर, ओमप्रकाश यादव, नर्सिंग अग्रवाल, भागीरथी पटेल, शोभित साहू, आदिल सिन्हा, विक्की साहू, बंटी मिश्रा, प्रवीण सिंग, दिवाकर जांगड़े, गोपाल चतुर्वेदी, बलराम सोनवानी, अशोक सिंग, अजय यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
