सतनाम संदेश यात्रा
सतनाम संदेश यात्रा
बाबा गुरु घासीदास के आदर्शों को जीवन मे अपनाएं रूद्र गुरु
सुरेन्द्र जैन धरसीवां
रायपुर से मुंगेली तक निकली सतनाम संदेश यात्रा का धरसीवा में भव्य स्वागत किया गया इस अवसर पर छःत्तीसगढ़ शासन के मंत्री रूद्र गुरु ने कहा कि आज जरूरत है कि हम सब संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी के जीवन से प्रेरणा लेकर उनके आदर्शों को जीवन में अपनाएं तभी आगे बढ़ सकते हैं उन्होंने समाज को भी संगठित होकर आगे बढ़ने का संदेश दिया।
उन्होंने कहा कि संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी का शुभ संदेश मनके मनके एक समान था हमें इसे जीवन में अपनाना है।
विधायक सहित कई नेताओं ने किया स्वागत
धरसीवा में जैसे ही सतनाम संदेश यात्रा पहुंची तो क्षेत्रीय विधायक श्रीमती अनीता योगेंद्र शर्मा ,पूर्व जनपद अध्यक्षपप्पू राजेंद्र बंजारे, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दुर्गेश वर्मा, डोमेश्वरी वर्मा जिला पंचायत अध्यक्ष, जनपद अध्यक्ष उत्तराकमल भारती, मदन गोयल, अनिल बघेल कुरा नगर पंचायत उपाध्यक्ष, गुलाब टंडन भीम आर्मीउपाध्यक्ष, मनोज सायतोड़े, राजू सायतोड़े, आदि ने सतनाम संदेश यात्रा का जोरदार स्वागत किया यहां से सतनाम संदेश यात्रा मुंगेली की ओर रवाना हुई।



