एक तरफ यातायात पुलिस पा रही इनाम..दूसरी तरफ शहर में लग रहा त्यौहारो के दिनों में जाम... - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

एक तरफ यातायात पुलिस पा रही इनाम..दूसरी तरफ शहर में लग रहा त्यौहारो के दिनों में जाम...

 एक तरफ यातायात पुलिस पा रही इनाम..दूसरी तरफ शहर में लग रहा त्यौहारो के दिनों में जाम...




सन्देश गुप्ता,धमतरी

धमतरी में यातयात पुलिस इन दिनों त्यौहार के सीजन में भी अपनी तत्परता नही दिखा पा रही है जिसके चलते धमतरी के आम नागरिको में बहुत आक्रोश है...ऐसा ही वाक्या रविवार को धमतरी में देखने को मिला जहा पुलिस  कप्तान बीपी राजभानु ट्रैफिक इंचार्ज सत्यकला रामटेके को जिस समय बेहतर व्यवस्था बनाने के लिए ₹500 देकर पुरस्कृत कर रहे थे .....उसी समय शहर के सबसे व्यस्ततम मार्ग घड़ी चौक के आगे कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद मोहन मंडावी ने हाइवे  में अपने वाहन को खड़ा कर ट्रैफिक जाम की स्थिति पैदा कर दिए...कुछ ही दूरी पर खड़े ट्रैफिक के जवान के अंदर इतनी हिम्मत नहीं हुई कि वह कार्यवाही करते .. अब यह सोचने का विषय है कि क्या एक आम नागरिक ऐसा करता तो यातायात पुलिस खामोश रहती ? क्या सांसद के लिए ट्रैफिक नियम कोई मायने नहीं रखता? यही सवाल अब लोगो के लिए चर्चा का विषय बना हुआ है...

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads