पुलिस थानों के लिए माॅडल,आकर्षक थाने से ही थानों में क्राईम मीटिंग की नई पहल शुरू
पुलिस थानों के लिए माॅडल,आकर्षक थाने से ही थानों में क्राईम मीटिंग की नई पहल शुरू
अभिमन्यु नेताम,कुरूद
कुरूद थाना अपने आकर्षक साज सज्जा के लिए इन दिनों सुर्खियों में है जहां लोग पहुंचते ही तनाव से मुक्त हो जा रहे है.कुरूद जिले का पहला ऐसा थाना है जिसे जन सहयोग से सजाया गया है.इसके निरीक्षण के दौरान पुलिस के आलाधिकारियों ने एक नई पहल की शुरूआत भी की है.आमतौर पर जिला मुख्यालय में होने वाले क्राईम मीटिंग को इस बार कुरूद थाने में रखा गया.जहां सभी थानों के निरीक्षक शामिल हुए.
दरअसल हर महीने पुलिस कार्यालय में क्राइम मीटिंग लिया जाता है जिसमें जिले के सभी थाना प्रभारियों की उपस्थित रहते है इसमें क्राइम संबधित विषयों पर चर्चा किया जाता है लेकिन इस बार ये बैठक जिला मुख्यालय में नही किया गया बल्कि कुरुद थाना में ही किया गया.इस मीटिंग में जिले के सभी थाना प्रभारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए.वही लंबित प्रकरणों को पूरा करने की सख्त हिदायत भी दी गई है।
इस मौके पर एसपी ने मीडिया के मुखातिब होते हुए कई सवालों के जवाब दिए.एसपी ने बताया कि पुलिस विभाग के कर्मचारियों के लिए आवास और बजट जल्द स्वीकृत होने की प्रक्रिया में है.इसके अलावा प्रशासनिक व्यवस्था के तहत तबादले और बेहत्तर पुलिसिंग पर जोर दिया जा रहा है.वही जिले में बल की कमी पर एवं भर्ती प्रक्रिया सहित जवानों के कम उपलब्धता में अच्छे कार्य करने के निर्देश भी दिए गए है.जुआ,सट्टा,नशीली दवाई सहित अवैध शराब पर कार्रवाई की जाएगी.अगर किसी थाना प्रभारियों द्वारा कोताही बरती जाती है तो उनके खिलाफ एक्शन भी लिया जाएगा।
बता दें कि नए पदस्थापना के बाद कुरुद थाना प्रभारी द्वारा जन सहयोग से थाना का कायाकल्प किया गया है और अब इस थाने की सुंदरता देखते ही बनती है कि हर कोई इस नए साज सज्जा की तारीफ करते नही थक रहे है.निरीक्षण के दौरान एसपी बीपी राजभानू ने थाना प्रभारी के किए गए इस प्रयास की जमकर तारीफ की.वही दूसरे थाना प्रभारियों को भी इससे सीखने की बात कही है।
बहरहाल जिला पुलिस अधीक्षक बी.पी.राजभानू ने कुरूद पुलिस स्टाफ को बधाई देते हुए इसे लंबे समय तक बरकरार रखने की नसीहत दी है साथ ही जनता के बीच पुलिस की बेहत्तर छवि बनाने के निर्देश दिए है।


