आई.पी.एल. सट्टा खेलाते रंगे हाथ पकडा गया आरोपी
आई.पी.एल. सट्टा खेलाते रंगे हाथ पकडा गया आरोपी
गोबरा नवापारा नगर
आई.पी.एल. सट्टा खेलाते रंगे हाथ पकडा गया । आरोपी टीकू सोनी पिता उम्र 40 वर्ष निवासी बगदेही पारा नवापारा जिला रायपुर को आज दिनांक के रात्रि 22:30 बजे संगवारी भवन के पीछे बगदेही पारा नवापारा मे टी.वी. मे मैच देखकर मोबाईल के माध्यम से आई.पी.एल. सट्टा का दांव लगाकर खेला रहा है , कि सूचना मुखबीर द्वारा मिलने पर पुलिस थाना गोबरा नवापारा निरीक्षक कृष्णचंद सिदार , सउनि शिव प्रसाद खाण्डे , आरक्षक 931 कोमल वर्मा , आरक्षक 1927 छगन साहू , आरक्षक 2324 चंद्रीका देवांगन , सैनिक 242 दुष्यंत बांधे 252 राजेन्द्र बघेल अपने पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर आरोपी टीकू सोनी को पकड़कर आरोपी के कब्जे से एक नग एलईडी टीवी क्राऊन कंपनी का , एक नग सेटअप बाक्स , एक नग मोबाईल एवं नगदी रकम को जप्त कर आरोपी के खिलाफ धारा 4 ( क ) जुंआ एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया ।
