जिला सदस्य ने हर संभव मदद करने का दिया भरोसा - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

जिला सदस्य ने हर संभव मदद करने का दिया भरोसा

 लोक कलाकारों का हुआ  सम्मेलन अनीता ध्रुव ने की अध्यक्षता




जिला सदस्य ने हर संभव मदद करने का दिया भरोसा


 नगरी

  धमतरी के  आदिवासी विकास खण्ड नगरी अंतर्गत राजीव ग्राम दुगली में सिरजन संगठन निर्माण करने के लिए एवं जिला के लोक कलाकारों को संगठित करने १९ दिसंबर गुरुवार को वन विभाग विश्राम गृह में बैठक आहूत की गई। जिसमें जिला गरियाबंद में विगत आठ वर्षों से संचालित सिरजन लोक कला परंपरा के प्रमुख पदाधिकारियों ने प्रदेशाध्यक्ष डॉ दीनदयाल साहू भिलाई के निर्देशन में संगठन का उद्देश्य  तथा सम्पुर्ण कार्यों की गतिविधियों की जानकारी देते हुए एक जुट होकर कार्य करने का आग्रह किया । जिसमें छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति जो विलुप्त होने के कगार पर है। उसे बचाए रखने कलाकार के अनुदान पेंशन योजना सांस्कृतिक कार्यक्रम में सहभागिता का लाभ चिंन्हारी पंजीयन कराने जैसे महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति जागरूक करने तथा जानकारी कार्यक्रम में उपस्थित जिला सिरजन गरियाबंद के संस्थापक गौकरण मानिकपुरी ने विस्तार से बताया।



इस अवसर पर कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रहे माननीया अनीता ध्रुव जिला पंचायत सदस्य धमतरी ने उपस्थित सभी कलाकारों को दीपावली की बधाई देते हुए संगठन बनाने अपनी सहमति जताई तथा समय-समय पर हर संभव मदद देने की बात कहते हुए संगठन को मजबूत बनाने अपनी ओर से एक हजार रुपए प्रदान किए। इस अवसर पर सभी कलाकारों ने आदिवासी नेत्री अनीता ध्रुव को श्रीफल,, साल भेंट एवं गुलाल लगाकर सम्मान किया कार्यक्रम का संचालन जिला गरियाबंद के सिरजन साहित्य परिषद के अध्यक्ष आशु कवि कोपरा निवासी हलधर नाथ जोगी ने किया। इस दौरान  सेवक ठाकुर खेमबाई, निषाद गंगा बाई मानिकपुरी, चुम्मन सिन्हा, बुधारु राम, दौलत राम यादव, चैतू राम तारक, खेलावन निषाद, हलधर नाथ जोगी, गौकरण मानिकपुरी के अलावा विशेष रूप से जिला धमतरी के प्रमुख कलाकारों में राधा बाई मानिकपुरी, देविका  पटेल, संगीता मानिकपुरी, सेवा राम सोरी, रोहित दास, मोहित नेताम, डाकेश्वर मानिकपुरी, गौत्रु नेताम, रतन निषाद, कांशी राम साहू, कोमल दास मानिकपुरी  उपस्थित रहे । बैठक की समस्त ब्यवस्था ग्राम गेदरा निवासी लोक कलाकार कोमल दास मानिकपुरी और आभार व्यक्त धमतरी निवासी लोक गायिका संगीता मानिकपुरी  ने किया।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads