ओधोगिक क्षेत्र सिलतरा में लुटेरों ने फिर की मजदूर से लूट किया चाकू से हमला
ओधोगिक क्षेत्र सिलतरा में लुटेरों ने फिर की मजदूर से लूट किया चाकू से हमला
सो रहा इस्पात भूमि लिमिटेड
ओधोगिक क्षेत्र में छाया रहता है अंधेरा
छूट जाते हैं एक दो दिन में ही लुटेरे
सांकरा बाजार आने में कतराने लगे अब फेक्ट्रियो के मजदूर
सुरेन्द्र जैन धरसीवां
ओधोगिक क्षेत्र सिलतरा सांकरा में आये दिन मजदूरो फेक्ट्री कर्मियों से मोबाइल नगदी लूट लूट में असफल होने पर चाकू मारने की घटनाएं आम हो चुकी है बाबजूद इसके इस्पात भूमि लिमिटेड मीठी नींद में सो रहा है और अधिकांश ओधोगिक रास्तों में सांझ ढलते ही अंधकार छा जाता है।
एपीआई रियल इस्पात के श्रमिक को मारा चाकू हालत गंभीर
ओधोगिक क्षेत्र के फैस टू में स्थित एपीआई इस्पात जो अब रियल इस्पात ने खरीद ली है उक्त फेक्ट्री में काम करने वाला श्रमिक आंनद पिता बिहारी प्रजापति निवासी मध्यप्रदेश कल देर शाम अपने मोबाइल से बात करते हुए सांकरा की तरफ आ रहा था तभी महेंद्रा चौक के पाश वाइक सवार दो लुटेरों ने उसे रोककर मोबाइल व पैसे लूटने का प्रयास किया विरोध करने पर लुटेरों ने उस पर चाकू से हमला किया और भाग खड़े हुए इधर खून से लथपथ श्रमिक को देख किसी ने डायल 112 में सूचना दी और डायल 112 ने ततकल उसे धरसीवां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुचाया जहां से हालत गंभीर होने पर उसे रायपुर रेफर किया गया है।
सांझ ढलते ही छा जाता है अंधेरा,सो रहा इस्पात भूमि लिमिटेड
ओधोगिक क्षेत्र सिलतरा में सीएसआईडीसी के बाद जब से सड़क बिजली पानी के रलहरखाव का कार्य इस्पात भूमि लिमिटेड के अधीन हुआ है तभी से सड़कों व नालियों की साफ सफाई से लेकर सड़क बत्ती की व्यवस्था भी चौपट सी दिखाई देती है
ओधोगिक क्षेत्र सिलतरा के फैसि टू के अधिकांश क्षेत्र की सड़कों पर सांझ ढलते है अंधेरा छा जाता है सडक़ किनारे पोल तो लगे है और लेकिन उन विधुत पोल में लगी लाइटें कभी जलती नही दिखी इसी कारण अंधेरे का लुटेरे चोर फायदा उठाकर आये दिन मजदूरो फेक्ट्री कर्मियों के साथ लूटपाट करते हैं लूट के शिकार अधिकांश मजदूर तो यह सोचकर पुलिस में रिपोर्ट तक कराने निहि जाते की होना जाना कुछ है नही जो गया सो गया ओर यदि कोई लूट के शिकार पहुच भी जाएं ओर पुलिस आरोपियों को पकड़ भी ले तो वह एक दो दिन में छूटकर बाहर आ जाते हैं जिससे वह छूटते ही पुनः लूट चोरी चाकूबाजी करने लगते हैं।
सांकरा आने में कतराने लगे मजदूर
सूत्रो के मुताबिक चोर लुटेरे आसपास से ही आते हैं जिनमे अधिकांश नाबालिगों की टीम है जिनका काम दिनभर इधर उधर घूमना गांजा दारू नशीली दबाओ का सेवन करना है और फिर सांकरा श्मशान घांट से सारर्थक टीएमटी मार्ग पर उधर महेंद्रा चौक नाकोड़ा चौक के आसपास यह सक्रिय हो जाते है और जैंसे ही कोई मजदूर सांकरा सामान खरीदने या अपने घर की ओर फेक्ट्रियो से निकलता है तो यह लुटेरे रास्ते मे उन्हें रोककर उनका मोबाइल व नगदी लूटते हैं ऐंसे में कभी कोई श्रमिक लुटेरों का विरोध करता है तो लुटेरे उसे चाकुओं से हमला कर मरणासन्न छोड़कर भाग जाते हैं।खास बात यह है कि ओधोगिक क्षेत्र सिलतरा सांकरा में सक्रिय अधिकांश चोर लुटरे नाबालिग है और कई बार वह लूट के मामले में गिरफ्तार भी हुए बाबजूद इसके वह एक दो दिन में हि छूटकर बाहर आ जाते और पुनः अपने चौरी लूट की घटनाओं को अंजाम देने सक्रिय हो जाते हैं
ओधोगिक क्षेत्र सिलतरा से सांकरा आने वाले रास्तों में लूट की वारदातों से अब फेक्ट्री मजदूर व श्रमिक सांकरा बाजार आने में भी कतराने लगे है जिसका सीधा असर व्यापारियों पर भी पड़ने लगा है
लॉक डाउन के समय शमशान घांट में की थी चाकूबाजी
बैसे तो आये दिन लूटपाट की घटनाएं यहां होती रहती है लेकिन इसी तरह की घटना लॉक डाउन के समय भी सांकरा स्थित श्मशान घांट से फेक्ट्री मार्ग पर भी हुई थी जब फेक्ट्री श्रमिक सामान लेने सांकरा आ रहा था तब घात लगाकर बैठे वाइक सवार लुटेरों ने उसे रोककर उसका मोबाइल और रुपये लूटने की कोशिश की लेकिन श्रमिक विरोध करने लगा तो लुटेरों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया कुछ ग्रामीणो की नजर पडी तो वह उसे बचाने पहुचे उस समय स्थानीय ग्रामीणो की मदद से आरोपी पकड़ में आ गए थे।
सत्ता परिवर्तन के साथ बढ़े अपराध
जिला पंचायत सदस्य राकेश यादव ने कहा कि जबसे प्रदेश में कांग्रेस सरकार आई है तभी से ओधोगिक क्षेत्र सिलतरा धरसीवां इलाके में लूट चोरी की बारदाते बढ़ी है आज श्रमिक भी लुटेरों से भयभीत है

