नवापारा नगर में उत्तर भारतीय परिवारों ने उगते सूर्य को अर्ध्य देकर किया छठ महापर्व का समापन - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

नवापारा नगर में उत्तर भारतीय परिवारों ने उगते सूर्य को अर्ध्य देकर किया छठ महापर्व का समापन

 नवापारा नगर में उत्तर भारतीय परिवारों ने उगते सूर्य को अर्ध्य देकर किया छठ महापर्व का समापन



गोबरा नवापारा नगर

नगर में 4 दिनों तक चलने वाले इस महापर्व की शुरुआत 18 नवम्बर को नहाय खाय से हुई थी  . दूसरा दिन खरना और तीसरे दिन डूबते सूर्य को अर्ध्य दिया गया था . आज अंतिम दिन उगते सूर्य को अर्ध्य देने के लिए नगर के उत्तर भारतीय परिवार के सभी लोग पूजन सामग्री लेकर सपरिवार सुबह 4 बजे से नगर के नेहरु घाट पहुँच गए . 



उस वक्त अँधेरा छाया हुआ था और सूर्यदेव के निकलने में समय था, लिहाजा घाट पर बने पंडाल में ही छठी मैया के वेदी का पूजन कर गायन करते हुए सूर्योदय की मनुहार करते रहे . इस दौरान बच्चों और युवाओं ने आतिशबाजी कर समापन अवसर की ख़ुशी व्यक्त की . सुबह 6 बजे व्रती महिलाऐं सूपा में पूजन सामग्री लेकर सूर्योदय की आस में नदी में घुटने भर पानी में पूर्व दिशा की ओर मुख कर खड़ी हो गई , लेकिन आज आसमान में बादल छाये रहने के कारण सूर्यदेव ने लगभग घंटे भर बाद आसमान में अपनी छटा बिखेरी . जैसे ही सूर्यदेव की झलक दिखाई दी, व्रती महिलाओं ने पंडितों के निर्देशन में सूर्यदेव को अर्ध्य देने का क्रम शुरू किया . सूर्यदेव को अर्ध्य देकर व्रती महिलाओं ने घाट पर प्रसाद और जल ग्रहण कर 36 घंटों के अपने कठोर निर्जला व्रत का समापन किया . इस अवसर पर विभिन्न समाजों के लोग और जनप्रतिनिधि भी उत्तर भारतीयों की ख़ुशी में शामिल होने उपस्थित थे .* *इसके साथ ही धनराज मध्यानी अध्यक्ष नगर पालिका परिषद, चतुर जगत उपाध्यक्ष नगर पालिका ,विजय गोयल पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका परिषद, सहित समस्त पार्षद एवं एल्डरमैन ने  छठ महापर्व पर सभी उत्तर भारतीयों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।



Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads