नगर गुजराती समाज द्वारा धूमधाम से मनाई गई जलाराम बापा की जयंती .. - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

नगर गुजराती समाज द्वारा धूमधाम से मनाई गई जलाराम बापा की जयंती ..

 नगर गुजराती समाज द्वारा धूमधाम से मनाई गई जलाराम बापा की जयंती ..



गोबरा नवापारा नगर 

गोबरा नवापारा में गुजराती समाज द्वारा धूमधाम से मनाई  गई जलाराम बापा की 221 वीं जयंती . इस उपलक्ष्य में नगर गुजराती समाज द्वारा प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी सुबह 6 बजे से नगर के बढईपारा से श्रीराधाकृष्ण मन्दिर तक प्रभातफेरी निकाली गई . शासन के निर्देशानुसार कोरोना गाइडलाइन का पूरी तरह से पालन करते हुए निकाली गई प्रभातफेरी में समाज के लोग डीजे की शोरगुल की जगह भजन-कीर्तन करते हुए चल रहे थे . इस दौरान समाज के ललित चौहान, अरविन्द सोमैया, ललित गंडेचा, भीखूभाई नथवाणी, ललित नथवाणी, मुनिया परमार, दीपक कामदार, सतीश गंभीर, नवनीत गांधी, अभिषेक गांधी, विकास लोटिया, मयूर मणियार, मुकेश नथवाणी, जयेश सोनी, गिरीश लोटिया, जयेश लोटिया, राजुभाई शाह, मितेश शाह सहित गुजराती महिला मंडल की महिलाऐं शामिल थीं 




. दोपहर 12 बजे गुजरातियों द्वारा जलाराम बापा की मंशा अनुसार भिक्षुकों और गरीबों को भोजन खिलाई गई. इसके बाद शाम 5 से 6:30 बजे श्री जलाराम बापा का भजन-कीर्तन हुआ । रात 7 से 8:30 बजे तक नगर के श्री राधाकृष्ण मन्दिर प्रांगण में महाप्रसादी का वितरण कर जलाराम बापा की जयंती का समापन किया गया.


 

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads