श्रमिक से लूट का प्रयास चाकू से हमले का एक आरोपी गिरफ्तार - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

श्रमिक से लूट का प्रयास चाकू से हमले का एक आरोपी गिरफ्तार

श्रमिक से लूट का प्रयास चाकू से हमले का एक आरोपी गिरफ्तार





सिलतरा चौकी पुलिस ने किया गिरफ्तार

   सुरेन्द्र जैन धरसीवां

ओधोगिक क्षेत्र सिलतरा के फेस टू में दो दिन पूर्व एपीआई फेक्ट्री के श्रमिक आंनद पिता बिहारीलाल निवासी मध्यप्रदेश से लूटपाट करने के प्रयास में विफल होने पर चाकू से हमला करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने धर दबोचा है आरोपी मोनू उर्फ अवतार सिंह पिता मेजर सिंह उम्र 20 वर्ष सांकरा का निवासी है।

     ज्ञात रहे कि दो दिन पूर्व देर शाम फेक्ट्री से काम खत्म कर श्रमिक आंनद प्रजापति जब घर वापस आ रहा था तभी महेंद्रा चौक के समीप अंधेरे में वाइक दो लोगो ने उसका मोबाइल छीनने लूटने का प्रयास किया विरोध करने पर लूट आरोपियों ने आंनद पर चाकू से हमला किया और उसे मरणासन्न अवस्था मे छोड़कर ओधोगिक क्षेत्र की अंधेरी सड़को पर फरार हो गए लेकिन आंनद ने इन आरोपियों को एक दूसरे का नाम लेते सुन लिया था इस घटना के बाद से पुलिस के डायल 112 ने श्रमिक आंनद को सूचना मिलते ही मोकाये वारदात पर पहुचकर तत्काल धरसीवां हॉस्पिटल पहुचाया था जिससे उसकी समय पर इलाज मिलने से जान बच गई लेकिन इस घटना ने ओधोगिक इकाइयों में काम करने वाले मजदूरों फेक्ट्री कर्मियों में एक प्रकार से भय का वातावरण निर्मित कर दिया था।

   पुलिस ने इस मामले में पड़ताल की ओर घेराबंदी कर  शनिवार को घटना के एक आरोपी मोनू उर्फ अवतार सिंह को धर दबोचा चौकी प्रभारी डीडी मानिकपुरी ने बताया कि आरोपी को भादवि की धारा 294,323506,327,34 के अंतर्गत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads