सफल एक वर्ष पूर्ण होने पर मंडल अध्यक्ष यादव को बधाई
सफल एक वर्ष पूर्ण होने पर मंडल अध्यक्ष यादव को बधाई
गोबरा नवापारा नगर
भारतीय जनता पार्टी नवापारा मंडल के मंडल अध्यक्ष उमेश यादव के सफल एक वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा नवापारा मंडल के वरिष्ठ जनों सहित मंडल के कार्यकर्ताओं के द्वारा बधाई दिया गया ! जिस पर मंडल अध्यक्ष उमेश यादव ने कहा कि यह एक वर्ष कोविड-19 जैसी संक्रामक बीमारी महामारी से पूरी तरह प्रभावित रही जिसके कारण कार्यकर्ताओं से मेल मुलाकात एवं पार्टी संचालन जैसी संगठनात्मक बैठक इत्यादि प्रभावित रही परंतु वर्चुअल रूप से जितना अच्छा हो सके संचालित करने का प्रयास किया गया इस एक वर्ष के निर्वहन में हमारे वरिष्ठ जनों का आशीर्वाद और मार्गदर्शन एवं कार्यकर्ताओं का सहयोग शामिल रहा आगे भी भविष्य में इसी तरह सब का सहयोग बना रहे कहते हुए सब का धन्यवाद आभार ज्ञापित किया गया !
