एक दिवसीय महिलाओं एवं बालको का सतर्कता एवं जागरूकता अभियान
एक दिवसीय महिलाओं एवं बालको का सतर्कता एवं जागरूकता अभियान
अभनपुर
01 नवम्बर छत्तीसगढ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर ग्राम नवागाँव ( कोलियरी ) में रास्ट्रीय सेवा योजना सेठ फूलचन्द स्मृति महाविद्यालय नवापारा एवं शासकीय उच्च माधमिक शाला विद्यालय पोंड़ के संयुक्त तत्वाधान में 01 दिवसीय महिलाओं एवं बालको का सतर्कता एंव जागरूकता अभियान चलाया गया जिसमें नवागाँव के सरपंच श्री भागवत राम साहू , श्री डॉ आर के रजक सर , शिक्षक श्री नेमीचन्द साहू , सेवानिवृत व्याख्याता श्री यशवंत वर्मा परसदा , वरिष्ठ स्वयं सेवक श्री संतराम साहू , एवं पूर्णानन्द साहू कुल 38 स्वयं सेवको ने भाग लिया सरपंच भागवत साहू ने गांव के विकास के लिए किये गए कार्यों के विवरण दिया , श्री यशवंत वर्मा व्याख्याता सेवानिवृत ने एक अच्छा इंसान बनने की लिए प्रेरित किया । डॉ आर. के. रजक ने महिलाओ एवं बालको के प्रति होने वाले अत्याचार से बचने के तरीका बताए । शिक्षक नेमीचन्द साहू ने स्वस्थ्य रहने के उपाय बताए । इसके बाद सभी स्वयंसेवको ने 6-6 की टोलियाँ बनाकर गांव में अन्याय के विरुध बचने के तरिके बताए । पूर्णानन्द साहू द्वारा गार्डन का अवलोकन करवाया गया तथा उनके फायदे बताये गऐ जैविक खाद का निर्माण , उनका उपयोग करने के तरीके भी बताए ।
