घर मे रखें स्कूटी में अज्ञात तत्वों ने लगाई आग - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

घर मे रखें स्कूटी में अज्ञात तत्वों ने लगाई आग

  पैरी नगर के पीछे घर मे रखें स्कूटी में अज्ञात तत्वों ने लगाई आग 


गरियाबंद

बीते कुछ महीनों से नगर में घर के अंदर रखे मोटरसाइकिल और स्कूटी को असामाजिक तत्वों द्वारा आग लगाने को घटना लगातार घट रही है ।



 इसी तरह बीते देर रात फिर किसी असामाजिक तत्व के द्वारा घर के बरामदे में रखे स्कूटी को आग लगा दिए। जिससे स्कूटी पूरी तरह से जलकर राख हो गया । घटना के विषय मे मिली जानकारी के अनुसार गरियाबंद नगरपालिका में कार्यरत कर्मचारी के द्वारा अपनी स्कूटी को अपने घर के बरामदे में रखा गया था ,जिसे रात 12 से 1 बजे के बीच किसी असामाजिक तत्व के द्वारा आग लगा दिया गया ।



,इस घटना की जानकारी होते ही घर के लोग उठे तब तक आग बेकाबू हो गया था । जिससे स्कूटी के आग को नही बुझाया जा सका । घटना की जानकारी रात को ही सिटी कोतवाली में दिया गया है ,फिलहाल पुलिस विभाग द्वारा अज्ञात आरोपी के खिलाफ़ अपराध दर्ज कर विवेचना किया जा रहा है ।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads