सिहावा विधायक डॉ.लक्ष्मी ध्रुव ने रामलीला मैदान पर डोम निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन
सिहावा विधायक डॉ.लक्ष्मी ध्रुव ने रामलीला मैदान पर डोम निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन
राजेन्द्र साहू,मगरलोड
राम लीला मैदान नगर पंचायत मगरलोड-भैसमुंडी में अध्यक्ष निधि मद से वार्ड क्रमांक 10 में रामलीला मैदान पर डोम निर्माण कार्य का भूमिपूजन का कार्यक्रम रखा गया | जिसके मुख्य अतिथि सिहावा विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. लक्ष्मी के करकमलों से शिलान्यास किया गया व अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष नीतू खिलावन साहू ने की |
इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष ज्योति दिवाकर ठाकुर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष व जनपद पंचायत उपाध्यक्ष राजेश साहू, नगर पंचायत उपाध्यक्ष भूपेश सिन्हा, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेश साहू, विधायक प्रतिनिधि सुरेंद्र धनंजय, रवि निर्वाण, पार्षद वीणा सिन्हा, कमलेश बंजारे,महमूद खान, देवेंद्र साहू, सत्यनारायण साहू, हिरवानी ठाकुर, बिसुन साहू, बालगोविंद साहू, डिहु राम साहू, संयोजक ब्लॉक यूथ कांग्रेस हरीश साहू, निहाल साहू, राकेश, हीरालाल साहू, डोमार साहू, भारत, केशव सहित सैंकड़ो लोग उपस्थित रहे |
