देर रात गौरी-गौरा पूजन कार्यक्रम में शामिल होकर चंद्रशेखर ने दीपोत्सव की दी बधाई
देर रात गौरी-गौरा पूजन कार्यक्रम में शामिल होकर चंद्रशेखर ने दीपोत्सव की दी बधाई
राजिम
समीपस्थ ग्राम सुरसाबाँधा में दीपावली के पावन पर्व पर आदिवासी ध्रुव समाज के तत्वावधान में आयोजित किए जाने वाले गौरी गौरा पूजन कार्यक्रम में क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य एवं राजिम कोऑपरेटिव सोसायटी अध्यक्ष चंद्रशेखर साहू मध्य रात्रि कार्यक्रम में शामिल हुए और सभी ग्रामवासियों को दीपावली की बधाई देते हुए आदिवासी समाज व ग्रामवासियों को सफल सौहाद्रपूर्ण कार्यक्रम की शुभकामनाएं दिए। यह कार्यक्रम देर रात 3 बजे तक चलता रहा जिसमें उपस्थित रहकर जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर साहू गौरी गौरा पर आधारित धार्मिक गीत संगीत व भगवान शंकर एवं माता पार्वती के विवाह के प्रतीकात्मक आयोजन का आनंद लेते रहे। इस दौरान सभी ग्रामवासियों ने मुख्य अतिथि चंद्रशेखर साहू का भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर सर्कल सचिव लीलाराम ग्रामीण अध्यक्ष प्रताप साहू,सुरेश ध्रुव,भुवन सिंह ध्रुव,रामता ध्रुव,नंदकुमार वर्मा,कृपाल ध्रुव,रामजी ध्रुव,जितेंद्र साहू,मोनू वर्मा,सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
