एटीएम के सामने दुर्घटना की संभावना
एटीएम के सामने दुर्घटना की संभावना
आरंग
आरंग नगर के इंदिरा चौक के समीप लगे पंजाब नेशनल बैंक और स्टेट बैंक के एटीएम के सामने नाली लोगों के लिए अब कभी भी दुर्घटना को अंजाम दे सकता है । जी आपको बता दें कि लगातार लोगों को पैसा निकासी के लिए एटीएम का उपयोग करना पड़ता है पर बैंक के जिम्मेदार अधिकारी इस पर तनिक भी ध्यान नहीं दे रहे हैं। जिससे कभी भी अनहोनी घटना होने की संभावना बने रहते हैं वही जनप्रतिनिधियों व बैंक कर्मचारियों की थोड़ी सी लापरवाही लोगों के लिए बहुत बड़ी दुर्घटना को अंजाम दे सकता है, वही चौक चौराहा होने के कारण लगातार यहां पर एटीएम में लोगो की भीड़ बना रहता है। पर जिम्मेवार अधिकारी और जनप्रतिनिधियों की नजर कभी नही पड़ता। इस एटीएम में तो कभी कचरे का अंबार लगा रहता हैतो कभी ऐसी के पानी का बहाव पर वहीं अधिकारियों की सुस्ती पना लगातार यहां देखने को मिलता है।
