आबकारी अमले ने की मगरलोड क्षेत्र में छापामार कार्रवाई कच्ची महुआ शराब और महुआ लाहन जप्त… - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

आबकारी अमले ने की मगरलोड क्षेत्र में छापामार कार्रवाई कच्ची महुआ शराब और महुआ लाहन जप्त…

 आबकारी अमले ने की मगरलोड क्षेत्र में छापामार कार्रवाई कच्ची महुआ शराब और महुआ लाहन जप्त…



राजेन्द्र साहू,मगरलोड 

कलेक्टर श्री जयप्रकाश मौर्य के निर्देश पर आबकारी अमले द्वारा लगातार छापामार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में एक नवम्बर को अवैध कच्ची महुआ शराब की शिकायत मिलने पर जिला आबकारी अधिकारी श्री मोहित जायसवाल के मार्गदर्शन में आबकारी अमले द्वारा मगरलोड क्षेत्र के कुम्हड़ा, मुड़केरा, सिंगपुर, बिरझुली में छापामार कार्रवाई कर 90 लीटर हाथभट्ठी कच्ची महुआ शराब एवं 50 किलो महुआ लाहन बरामद किया गया। 



साथ ही आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 34 (1) (च) के तहत अपराध दर्ज किया गया। इस मौके पर सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री चंद्रहास यदु, आबकारी उप निरीक्षक श्री नीलोफर जैन एवं आबकारी आरक्षक मौजूद रहे।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads