क्षेत्रीय विधायक के नकामी के चलते नहीं बन पाया कुकरेल तहसील__चेतन साहू
क्षेत्रीय विधायक के नकामी के चलते नहीं बन पाया कुकरेल तहसील__चेतन साहू
राजेन्द्र साहू,मगरलोड
प्रदेश में एक तरफ राज्य सरकार ने उप तहसीलों को पूर्ण रूप से तहसील बनाने का फैसला लेकर आज मुख्यमंत्री जी के द्वारा प्रदेश के 23 उप तहसील को पूर्ण तहसील बनाया जा रहा है। ,धमतरी जिले के कुरूद विधानसभा में क्षेत्रीय विधायक के प्रयास से वहा के उप तहसील भखारा को पूर्ण तहसील बनाया जिसमें लगभग 73 गांव आते है जिनसे क्षेत्र की जनता में खुशी हैं। वहीं दूसरी ओर नगरी विधानसभा के अन्तर्गत उपतहसील कुकरैल के बारे में बात करे तो युवा नेता चेतन साहू ने बताया कि सत्ता सरकार के जिले धमतरी के नगरी विधानसभा विधायक महोदया के नकामी के चलते उप तहसील कूकरेल को तहसील का दर्जा नहीं मिला , कुकरैल उपतहसील में लगभग 115 गांव आते है, ये नकामि क्षेत्र की जनता के लिए दुर्भाग्य पूर्ण है साथ ही नगरी विधानसभा की जनता को अब क्षेत्रीय विधायक महोदय से भरोसा ही उठ गया है,सत्ता के रहते हुए भी क्षेत्रीय विधायक महोदया ने तहसील बनाने का प्रयास नहीं किया गया कहीं ना कहीं नगरी विधानसभा के जनता में मायूसी छाया रहेगा जिनके परिणाम आने वाले चुनाव में दिखने को मिलेगा।
