.ठेकेदार बिना पेमेंट दिए मजदूरों को छोड़ गए बीच रास्ते.. विभाग भी नही दे रहा इन मजदूरों की ध्यान - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

.ठेकेदार बिना पेमेंट दिए मजदूरों को छोड़ गए बीच रास्ते.. विभाग भी नही दे रहा इन मजदूरों की ध्यान

 दीपावली में पैसों के लिए भटक रहे मजदूर.



.ठेकेदार बिना पेमेंट दिए मजदूरों को छोड़ गए बीच रास्ते.. विभाग भी नही दे रहा इन मजदूरों की ध्यान

अभिमन्यु नेताम,कुरूद

देश मे दीपावली का उत्सव जोरो पर है..वही जिले के कई जगहों से जानकारी मिल रही है कि मजदूरों को भुगतान नही हुआ जिसके चलते रास्ते पर आने मजबूर है मजदूर..बात करें हम प्राइवेट ठेकेदारो की तो आधा भुगतान कर जैसे तैसे दीपावली पर्व मनाने की थोड़ी मजदूरों को राहत मिली है..


वही मजदूर सरकारी विभागों में काम कर इन दिनों अपने मजदूरी के लिए विभागों के चक्कर कांट रहे है..खाली हाथ दीपावली को देखने मजबूर है...हालिया मामला जिले के एक विकासखंड की है जहाँ पी.एच.ई विभाग द्वारा पानी टंकी का निर्माण करने एक बाहरी ठेकेदार को दे दिया गया है...वही एन समय मे मजदूरों को दीपावली के पूरा भुगतान करने की बात कहते हुए ढलाई का कार्य करवा लिया बावजूद आजपर्यंत तक भुगतान नही किया गया है...लगभग 20 से 50 मजदूर रोजाना पिकअप वाहन में इधर उधर भटक रहे है...लेकिन विभाग भी इसके ओर कोई ध्यान नही दे रहा है...ऐसे में बड़ा सवाल यह बना हुआ कि साल में एक दीपावली का उत्सव ऐसे में मजदूर को आखिर क्यों काम करने के बाद भी क्यो रास्ते मे लाने ठेकेदार और विभाग मजबूर कर दिए!


जानकारी अनुसार विभाग बाहरी ठेकेदार को संरक्षण देकर ठेका पर काम दे देता है जिसके चलते मजदूरों को उसका अता पता खोजते समय निकल गया वही वर्तमान में ठेकेदार रायपुर में रहने की जानकारी मजदूरों को बताई थी.लेकिन मजदूरों का कहना हैं कि अन्य प्रदेश का ठेकेदार है..वही कई बार लगातार मजदूर संपर्क कर रहे है..लेकिन ठेकेदार न ही फोन उठा रहा वही फोन को बंद करके भी रखने की जानकारी मजदूरों ने दिए है!

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads