नारधा में शहीद ललित दीवान के परिजन से मिलकर दिया गया दीपावली की शुभकामना सन्देश
नारधा में शहीद ललित दीवान के परिजन से मिलकर दिया गया दीपावली की शुभकामना सन्देश
राजेंद्र साहू मगरलोड
दीपावली त्यौहार के अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ द्वारा शहीद वीर जवानों की शहादत को नमन करते हुए शुभकामना संदेश प्रेषित किए हैं। इस संबंध में पुलिस महानिदेशक छत्तीसगढ़ श्री डीएम अवस्थी के द्वारा भी शहीद जवानों के परिजनों से मिलकर उनकी समस्याओं को जानने एवं दीपावली त्यौहार के शुभ अवसर पर उपहार स्वरूप मिठाइयां भेंट करने निर्देशित किया गया है।
आज डी, एस, पी, श्री जोशी शहीद जवानों के परिजनों से उनके घर जाकर मुलाकात की तथा उन्हें माननीय मुख्यमंत्री जी के शुभकामना संदेश पत्र एवं मिठाई भेंट किया गया। साथ ही उनसे चर्चा कर किसी भी प्रकार की समस्या होने पर सीधे उन्हें अथवा थाना व एसडीओपी को अवगत कराने पर उनकी समस्या का त्वरित यथोचित निराकरण किया जाएगा।
शहीद ललित दीवान ने नक्सलियों से लोहा लेते हुए छत्तीसगढ़ के दोरनापाल में सन 28/5/2007में शहीद हो गया। शहीद के परिजन से उनके निवास में मिलकर उन्हें दीपावली शुभकामना संदेश एवंं उपहार स्वरूप मिठाई भेंट किया गया
इस दौरान डी एस पी श्री जोशी मगरलोड टी आई विनोद कतलम, सहायक उप निरीक्षक सूरजपाल साहू ,ए एस आई प्रकाश सोनी, गांधी सोनकर उपस्थित रहे।

