मजदूरी के लिए भटक रहे हाईटेक उद्यानिकी नर्सरी के मजदूर - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

मजदूरी के लिए भटक रहे हाईटेक उद्यानिकी नर्सरी के मजदूर

 मजदूरी के लिए भटक रहे हाईटेक उद्यानिकी नर्सरी के मजदूर



अभिमन्यू नेताम,कुरुद

कुरुद विकासखंड के ग्राम गाडाडीह में शासन के योजना के तहत काम करने वाले मजूदरो को एक साल से मजदूरी नही मिली है.एक सप्ताह बाद दीपावली का त्योहार है.ऐसे में मजदूर काफी परेशान है.



दरअसल साल भर पहले उद्यानिकी विभाग व्दारा गाडाडीह में लाखो की लागत से हाईटेक उद्यानिकी नर्सरी बनाया गया है.जंहा गांव के 20 मजदूरो ने काम किया है सभी का मिलाकर करीब 3 लाख का मजदूरी बनता है.वही विभाग व्दारा नर्सरी से उत्पादन लिया जा रहा है.लेकिन साल भर बीत जाने के बाद भी मजदूरो को उनकी पसीने की कमाई नही मिल पाई है.जिससे मजदूरो में उद्यानिकी विभाग और प्रशासन के खिलाफ काफी नाराजगी देखने को मिल रही है.मजदूरो का कहना है कि मजदूरी की राशि के लिए कई बार विभाग और प्रशासन का चक्कर काट चुके है.इसके बाद भी उनको मजदूरी नही मिल पाई है.वही सामने दिवाली है लेकिन उनका जेब खाली है.जिसके चलते मजदूरो ने जल्द मजदूरी दिलाने की मांग जिला प्रशासन से की है.



बहरहाल जिला प्रशासन जल्द मजदूरी दिलाने की बात कह रहे है....

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads