देखिए वीडियो-- NH में रांग सायरन...सदर में जाम..चार दर्जन स्टाफ..और थूक पॉलिश काम... - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

देखिए वीडियो-- NH में रांग सायरन...सदर में जाम..चार दर्जन स्टाफ..और थूक पॉलिश काम...

 NH में रांग सायरन...सदर में जाम..चार दर्जन स्टाफ..और थूक पॉलिश काम...


देखे वीडियो--/



सन्देश गुप्ता,धमतरी

धमतरी के बाजार में दीवाली की रौनक देखने को मिल रही है, बड़ी संख्या में लोग खरीदारी के लिए पहुँच रहे हैं, उसी पैमाने पर दुकानों में माल की आवाजाही भी चल रही है, लिहाजा यातायात का दबाव भी काफी बढ़ गया है, लेकिन धमतरी की यातायात पुलिस इस भीड़ को सम्हालने में पूरी तरह से नाकाम साबित हो रही है, नतीजा ये की हर आधे घण्टे में सदर रोड में जाम लग जाता है लोग फंस जाते हैं, वैसे जिले के पुलिस कप्तान ने निर्देश दिए है कि दिन के समय सदर रोड में चौपहिया वाहनों की एंट्री नही होनी चाहिए, लेकिन यातायात पुलिस ने सिर्फ नो एंट्री का बोर्ड लगा कर कर्तव्यों की इति श्री कर ली है, यहाँ सबसे बड़ी परेशानी वो रसूखदार लोग है जो अपना रसूख दिखा कर अपनी गाड़िया सदर में ले जाते हैं, यातायात के छोटे कर्मचारियों को रसूखदारों के सामने नरम होना पड़ता है, ऐसे में यातायात की मुखिया को सख्ती दिखानी चाहिए, जो वो नही दिखा पाती हैं, 




ऐसे में सवाल उठता है कि क्या वो सिर्फ एनएच में ही राग सायरन बजाती हुई समय काट रही है..??, या  क्या उन पर चौराहों पर चर्चा के दौरान वसूली के जो आरोप लोग बैग लगाते है वो सही है..??, इन सब हालात का खामियाजा माध्यम वर्ग या निचले वर्ग का आदमी भुगत रहा है, उधर सरकार ने धान के अंतर की रकम किसानों के खाते में डाली है तो अभी बाजार में ये भीड़ और ज्यादा बढ़ेगी ऐसे में जरूरी है कि, यातायात प्रभारी सख्त रणनीति के साथ कमान सम्हालें, या खुद ही ये जिम्मेदारी किसी सक्षम अधिकारी को सौंपने की अर्जी एसपी से लगाएं, ताकि इतनी बड़ी यातायात टीम होने के बाद आम लोगो को जाम में न फंसना पड़े।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads