भाजपा नवापारा मंडल की कार्यकारिणी बैठक संपन्न
भाजपा नवापारा मंडल की कार्यकारिणी बैठक संपन्न
गोबरा नवापारा नगर
भारतीय जनता पार्टी नवापारा मंडल का आवश्यक कार्यकारिणी बैठक नवापारा नगर में रखा गया जिसमें शक्ति केंद्र के प्रभारियों की नियुक्ति आगामी बूथ अध्यक्ष बनाए जाने एवं कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण वर्ग किये जाने जैसे अनेक विषयों पर विस्तार से चर्चा किया गया !
इस अवसर पर वक्ताओं के द्वारा संपूर्ण को विस्तार से रखा गया जिसमें प्रमुख रुप से मुख्य वक्ता के रूप में वरिष्ठ पारसमल गोलछा , बलदेव सिंह हुंदल , दयालु राम गाडा एवं डॉक्टर फुल जी साहू रहे ! नवापारा मंडल को मजबूत बनाए जाने की दिशा पर विचार विमर्श प्रस्ताव आमंत्रित किया गया ! विचार एवं प्रस्ताव देने वालों में प्रमुख रूप से वरिष्ठ पार्षद प्रसन्ना शर्मा , मंडल उपाध्यक्ष श्रीमती तनु मिश्रा , ईश्वर देवांगन , मंडल महामंत्री अखिलेश ठाकुर बूथ नियुक्ति एवं शक्ति केंद्र प्रभारियों की जिम्मेदारी पर अपना सुझाव प्रदान किया ! बैठक का संचालन मंडल अध्यक्ष उमेश यादव के द्वारा किया गया ! इस अवसर पर मंडल महामंत्री नवल किशोर साहू , अखिलेश ठाकुर मंडल उपाध्यक्ष अनिल जगवानी , श्री मती तनु मिश्रा ,दुकालू चक्रधारी दयालु राम गाडा , परदेशी राम साहू ,राजू साहू ,युवा मोर्चा उपाध्यक्ष मनीष देवांगन , किशोर देवागन , किशन साहू , जनपत सदस्य कमल नारायण साहू , अजीत चौधरी ,पार्षद प्रसन्ना शर्मा , पाल सिंह बांबी चावला , चुम्मन कडरा , मयाराम साहू , रवि साहू , मंडल मंत्री संजय टिंकू सोनी , श्री मती संतोषी कंसारी , हीरा लाल साहू , प्रमोद साहू , हर्षा कंसारी , धीरज साहू , अनुज सिह , रवि शंकर साहू , कैलाश देवांगन सहित कार्यकर्ताओ की उपस्थिति रही !


