दीपावली मिलन एवं महिला सम्मान समारेह में शामिल हुए नगरीय प्रशासन एवं विकास एवं श्रम मंत्री - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

दीपावली मिलन एवं महिला सम्मान समारेह में शामिल हुए नगरीय प्रशासन एवं विकास एवं श्रम मंत्री

 महिलाओं को आगे बढ़ाने व आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य कर रही है राज्य सरकार: डाॅ डहरिया



दीपावली मिलन एवं महिला सम्मान समारेह में शामिल हुए नगरीय प्रशासन एवं विकास एवं श्रम मंत्री

आरंग 

नगरीय प्रशासन विकास एवं श्रम मंत्री डाॅ शिवकुमार डहरिया शुक्रवार को आरंगवासियों द्वारा आयोजित दीपावली मिलन समारेाह और महिला सम्मान समारोह में शामिल हुए। इस आयोजन में उन्होंने कहा कि प्रदेश के विकास के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में सभी वर्ग के विकास के लिए कार्य किया जा रहा है। आरंग विधानसभा क्षेत्र में भी विकास के कार्य लगातार कराये जा रहे हैं। विभिन्न क्षेत्रों में नये निर्माण कार्यों की स्वीकृति भी प्रदान की गई है। मंत्री डाॅ डहरिया ने कहा कि क्षेत्र के लोगों से मेरा संबंध आत्मीयता के साथ जुड़ा रहेगा। उन्होंने क्षेत्र की महिलाओं को सम्मानित भी किया और कहा कि महिलाएं पुरूष के मुकाबले किसी से भी कम नहीं है। उन्होंने देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी के बलिदान और उनके द्वारा किए गए कार्य को सभी के लिए प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि श्रीमती गांधी ने देश की महिलाओं को आगे बढा़ने और मुकाम हासिल करने का रास्ता बताया है। उन्होंने साबित किया है कि महिलाएं घर से बाहर निकलकर देश की कमान भी सम्हाल सकती है। मंत्री डाॅ डहरिया ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने, उन्हें स्व-सहायता समूह के माध्यम से जोड़कर उनके जीवन स्तर को उपर उठाने और सम्मान के साथ जीवनयापन के लिए राज्य सरकार लगातार प्रयास कर रही है। महिलाओं को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने और स्वास्थ्य को बेहतर बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि महिलाओं से कुपोषण और एनीमिया दूर करने अभियान चलाया जा रहा है। मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के माध्यम से देश में पहली बार महिलाओं के स्वास्थ्य जांच और इलाज के लिए महिला चिकित्सकों के माध्यम से उपचार हेतु मोबाइल मेडिकल यूनिट दाई-दीदी क्लीनिक का शुभारंभ किया गया है। आने वाले दिनों में इसके सकारात्मक परिणाम नजर आयेंगे। इस दौरान श्रीमती शकुन डहरिया, चंदशेखर चंद्राकर अध्यक्ष नगर पालिका परिषद आरंग, नरसिंह साहू उपाध्यक्ष, पार्षद श्रीमती धनेश्वरी खिलावन निषाद, राममोहन लोधी, श्रीमती दीक्षा सूरज सोनकर, मो. समीर सागीर गोरी, दीपक चंद्राकर, शरद गुप्ता, एल्डरमेन मंगलमूर्ति अग्रवाल, विजेन्द्र लोधी, श्रीमती राजेश्वरी साहू, सदाराम जलक्षत्री, गणेश बांधे सहित ग्रामीण जनप्रतिनिधि कोमल साहू, मो. अब्दुल कादिर, श्रीमती गौरी बाई देवांगन आदि उपस्थित थे।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads