श्रीनाकोडा इस्पात ने ली ग्रामीणो की सुध मिली राहत
श्रीनाकोडा इस्पात ने ली ग्रामीणो की सुध मिली राहत
सुरेन्द्र जैन धरसीवां
ओधोगिक क्षेत्र सिलतरा में अधिकांश उधोगो से प्रदूषण तो फैलता हैं लेकिन कुछेक उधोग ही ऐंसे हैं जो समय समय पर जनहित में कुछ अच्छा करते हैं उन कुछेक उधोगो में शुमार रखने वाले श्रीनाकोडा इस्पात ने भी ग्राम पंचायत सरपंच प्रतिनिधि पंच प्रमोद शर्मा की पहल के बाद गांव की सड़कों पर पानी का छिडक़ाब शुरू कराया इससे ग्रामीणो को दिवाली के पावन अवसर पर धूल डस्ट से काफी राहत मिली।
जानकारी के मुताबिक सांकरा गांव रायपुर बिलासपुर हाइवे किनारे बसा हुआ है यही से एक सड़क सीधे पठारीडीह व उरला की ओर जाती है साथ ही ओधोगिक क्षेत्र का फैस टू इसी मार्ग के उत्तर दिशा में है ओधोगिक क्षेत्र लगा होने से सांकरा एकमात्र मुख्य बाजार है यहां यदि उधोगो का कोई सामान न मिला तो रायपुर में भी उम्मीद कम रहती है इसलिए सांकरा मेन रोड हमेशा चलता रहता है वही हाइवे किनारे का सर्विस रोड भारी वाहनों की आवाजाही से भारी व्यस्त रहता है ।
दिनभर उड़ती धूल से थोड़ी राहत
सांकरा पठारीडीह मुख्य मार्ग के किनारे सांकरा का मार्केट स्थपित है लेकिन दिनभर वाहनों के कारण उड़ती धूल दुकानों एवं मकानों में भरती है इससे निजात दिलाने ग्रामपंचायत सरपंच प्रतिनिधि पंच प्रमोद शर्मा के प्रयास के बाद श्रीनाकोडा इस्पात बीते चार पांच दिनों से रोज टैंकर से सड़क पर पानी का छिड़काव करा रहा है इससे ग्रामीणो ओर स्थानिय व्यापारियों को कुछ राहत मिली है।
