एक रंगोली OPS के नाम,NOPRUF का अभियान - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

एक रंगोली OPS के नाम,NOPRUF का अभियान

 एक रंगोली OPS के नाम,NOPRUF का अभियान



अनूठा अंदाज में OPS रंगोली बनाकर मांगेंगे पुरानी पेंशन 



आरंग

राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय आह्वान पर दीपावली पर्व में एक रंगोली OPS के नाम चलाने का निर्णय लिया गया है।


राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी पी सिंह रावत, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय शर्मा, राष्ट्रीय महासचिव वीरेंद्र दुबे, राष्ट्रीय आई टी सेल प्रभारी बसंत चतुर्वेदी, संभाग प्रमुख देवनाथ साहू,जिला संयोजक ओमप्रकाश सोनकला भानुप्रताप डहरिया ब्लॉक संयोजक  हरीश दीवान  जिला सयोंजक-इंद्रजीत वर्मा,श्रीमती मौसमी शर्मा जिला उपाध्यक्ष बृजलाल वर्मा श्रीमती सविता रात्रे महासचिव सुनील चंद्राकर,जीतेन्द्र मिश्रा श्रीमती कनकलता गहलोत महामंत्री कमल किशोर ठाकुर, मनोज मुछावड श्रीमती तृप्ति शर्मा सह सचिव रामजी वर्मा श्रीमती सुधा अवस्थी श्रीमतीं इंदु सिंह संगठन मंत्री-अलंकार सिंह परिहार श्रीमतीं सुनीता पांडेय संगठन सचिव कोमल वर्मा,श्रीमतीं सुमन मंधान प्रचार सचिव सुनील भारती श्रीमति नीता साहू संयुक्त सचिव गिरवर सोनवानी श्रीमतीं भगवती ठाकुर प्रचार मंत्री रूद्र नारायण तिवारी,श्रीमतीं अनीता सिंह प्रफुल्ल मांझी,अरविंद वैष्णव नितिन मिश्र, भरत चंद्राकर, भास्कर यादव, राजेश बंजारे, विजय देवांगन जितेंद्र शुक्ला, रवि शर्मा, राहुल जोशी शंकर साहू, लोचन साहू,आकाश शर्मा प्रह्लाद शर्मा, शेख मोहम्मद ,रोशन चंद्राकरने कहा है कि रंगोली के माध्यम से पुरानी पेंशन बहाली की मांग को सरकार तक नए अंदाज में पहुंचाने के लिए सभी एन पी एस कर्मचारियों से "एक दीपक - पुरानी पेंशन" अभियान चलाने का आह्वान किया है।


रंगोली बनाकर उसमें OPS, व NOPRUF या हमारा मिशन पुरानी पेंशन NOPRUF, या पुरानी पेंशन बहाल करो, लिखकर सोशल मीडिया में पोस्ट करते हुए अपने अधिकार प्राप्ति के लिए अनूठा मुहिम पूरे देश, प्रदेश में चलाया जाएगा, जिसमे महिला एन पी एस कर्मचारी आगे बढ़ कर भाग लेंगी तथा सभी एन पी एस कर्मचारी एक रंगोली ओपीएस के नाम पर बनाएंगे।


दीपावली में रंगोली का विशेष महत्त्व रहता है, इस बार पुरानी पेंशन बहाली की मांग को रंगोली के साथ जोड़कर एनपीएस कर्मचारियो में जागरूकता व एकजुटता का संदेश देते हुए अपनी मांग को प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री जी तक सोशल मीडिया के माध्यम से पहुंचाएंगे।



Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads