किसानो को पानी देने की मांग, मुख्यमंत्री के नाम से सौंपा ज्ञापन __चेतन साहू - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

किसानो को पानी देने की मांग, मुख्यमंत्री के नाम से सौंपा ज्ञापन __चेतन साहू

 किसानो को पानी देने की मांग, मुख्यमंत्री के नाम से सौंपा ज्ञापन  __चेतन साहू



अधिकारी के द्वेष पूर्व रवैया के चलते नहीं मिल रहा किसानो को पानी


 राजेन्द्र साहू,मगरलोड 

प्रदेश में भूपेश सरकार द्वारा किसानों को रबी फसल के लिए बांधो में पर्याप्त पानी होने के कारण रबी फसल के लिए पानी देने की बात है। वही दूसरी ओर धमतरी जिला अंतर्गत विकासखंड मगरलोड के अधिकतर गांव जल संसाधन विभाग द्वारा पानी दिया जा रहा है।ये गांव पिछले समय भी दिया गया था ,वहीं कुछ गांव जो मुख्य नहर से जुड़ा है। लूगे करेली मयनर नहर जिनके अन्तर्गत भरदा, परश्वानी, लूगे,करेली छोटी,मेघा जैसे कुछ गांव को पानी देने से विभागीय अधिकारी द्वारा मना किया जाता है। वहीं युवा नेता चेतन साहू ने बताया कि सम्बन्धी विभाग के अधिकारी द्वेष पूर्वक रवैया अपनाते हुए सीधे सीधे किसानो को पानी देने से मना कर रहा है। जबकि बांधो में पर्याप्त पानी है और आसानी से इन गांवों से जुड़े नहरों में पानी आता है,,जान बूझकर ना देने से क्षेत्र के किसानों नाराजगी है। वहीं विभाग के अधिकारी के प्रति रोष है।और आगे उग्र आंदोलन भी किया जा सकता है। युवा नेता चेतन साहू ने निवास में जाकर सम्बन्धी विभाग के अधिकारी की द्वेष पूर्वक राविय्या प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री के पास ज्ञापन के माध्यम से दिया है। साथ ही किसानों को पानी दिलवाने की भी मांग माननीय मुख्यमंत्री जी से किया है।

प्रमुख किसान चेतन साहू,

मनोहर साहू,कोमल सिंह, ड्रा परमेश्वर, डाहरू राम,निरंजन साहू,येवन सेन,टीकम निर्मलकर, आदि भी मांग में साथ रहे!

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads