कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन
कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन
छुरा
ग्राम पंचायत टेंगनाबासा के आश्रित ग्राम रावणाभांठा में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
शुभारंभ के मुख्य अतिथि जनपद अध्यक्ष तोकेश्वरी मांझी, अध्यक्षता क्षेत्रिय जनपद सदस्य नीलकंठ सिंह ठाकुर ने किया। वही विशेष अतिथि बतौर क्षेत्रिय सरपंच राजकुमारी ध्रुव,देवरी के सरपंच अशोक कुमार ठाकुर, पूर्व सरपंच संघ अध्यक्ष उमेंद सिंह सौरी ने किया।
जनपद अध्यक्ष तोकेश्वरी मांझी ने कहा कि कबड्डी पुराना खेल है। इससे तन ,मन स्वस्थय रहता है। अध्ययता कर रहे नीलकंठ सिंह ठाकुर ने कहा कि कबड्डी का खेल हमें जोड़ता है। इस खेल से जाति, धर्म, से कोई मतलब नही। सभी को जोड़ता है। अशोक ठाकुर ने कहा कि सभी खिलाडी खेल भावना से खेले। सरपंच राजकुमार धुव ने कहा कि इस खेल से भाई चारा स्थापित होती हैं।
इस मौके पर बिरबल निषाद, गोर्वधन साहू,गैंद लाल ध्रुव, आशुतोष शर्मा, शिव राजपूत, त्रिलोक ध्रुव, फूलचंद ध्रुव, सहित काफी संख्या मे लोग उपस्थित थे।

