भाजपा मडंल का प्रशिक्षण वर्ग संपन्न
भाजपा मडंल का प्रशिक्षण वर्ग संपन्न
आरंग
भाजपा प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर पूरे प्रदेश मे हो रहे मंडल प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम जिला रायपुर ग्रामीण अंतर्गत भाजपा आरंग मंडल परिवार का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम 19-20 दिसंबर आरंग नगर के साहू छात्रावास मे सुबह 9 से शाम 5 बजे तक आहूत हुआ । इस संगठनात्मक कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन अपेक्स बैंक के पूर्व अध्यक्ष अशोक बजाज द्वारा किया गया ।
दो दिवसीय प्रशिक्षण सत्र मे कुल 10 प्रशिक्षण सत्र हुए , जिसमे प्रथम दिवस के मुख्य वक्ता प्रशिक्षण के प्रदेश संयोजक अवधेश जैन भाजपा जिलाध्यक्ष अभिनेष कश्यप वरिष्ठ भाजपा नेता कृष्ण कुमार भारद्वाज पूर्व जिलाध्यक्ष डाँ गुलाब टिकरिहा जिला संयोजक आईसेल राजेश साहू रहे । द्वितीय दिवस के मुख्य वक्ता भाजपा की पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री राज्यसभा सासंद सुश्री सरोज पांडेय जिला पंचायत उपाध्यक्ष टंकराम वर्मा दिलेश बंछोर प्रदेश पूर्णकालिक देवदत्त चंद्रवंशी जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा व्यास नारायण साहू एवं समापन सत्र के मुख्यवक्ता युधिष्ठिर चंद्राकर रहे ।
इस कार्यक्रम मे भाजपा के कुल 110 कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण हुआ । इस कार्यक्रम के मंडल संयोजक ध्रुव कुमार मिर्धा सह-संयोजक सालिक राम साहू रहे। इस कार्यक्रम मे मंडल के सभी पदाधिकारी जनप्रतिनिधि गण कार्यकर्ता मोर्चा पदाधिकारी सभी सम्मिलित हुए।