व्हाट्सएप ग्रुप में ऑनलाइन सत्संग का आयोजन संत श्री राम बालक दास जी के द्वारा - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

व्हाट्सएप ग्रुप में ऑनलाइन सत्संग का आयोजन संत श्री राम बालक दास जी के द्वारा

 व्हाट्सएप ग्रुप में ऑनलाइन सत्संग का आयोजन संत श्री राम बालक दास जी के द्वारा




पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश में सेवा सुरक्षा संस्कार के लिए समर्पित होकर कार्य करेगी पाटेश्वर संस्कार वाहिनी

पाटेश्वर धाम के द्वारा विगत 9 माह से श्री सीता रसोई व्हाट्सएप ग्रुप में ऑनलाइन सत्संग का आयोजन संत श्री राम बालक दास जी के द्वारा किया जा रहा है जिसमें अभी तक लाखों की संख्या में भक्तजन सम्मिलित हुए एवं देश के एवं विदेशों से भी विशिष्ट संतों का आशीर्वचन इस सत्संग में प्राप्त हुआ

प्रतिदिन की भांति आज भी सुबह 10:00 से 11:00 बजे एवं 1:00 से 2:00 बजे ऑनलाइन सत्संग का आयोजन किया गया आज के सत्संग में कल 12 जनवरी को श्री पाटेश्वर धाम में आयोजित पाटेश्वर संस्कार वाहिनी के प्रथम दीक्षांत समारोह की चर्चा रही पाटेश्वर संस्कार वाहिनी के उद्देश्यों की चर्चा करते हुए आज पुनः संत श्री ने बताया कि छत्तीसगढ़ के सुदूर बस्तर के जंगल क्षेत्र हो या जसपुर के वनांचल आदिवासी बहुल क्षेत्र पूरे छत्तीसगढ़ में पाटेश्वर संस्कार वाहिनी के हजारों कार्यकर्ता तैयार हैं सेवा सुरक्षा और संस्कार के उद्देश्य को लेकर काम करने के लिए

पाटेश्वर संस्कार वाहिनी में जुड़ने वाले लोगों की रूचि को देखते हुए पंजीयन कार्य को और सरल किया जाएगा जहां एक तरफ ऑनलाइन गूगल फार्म जारी किया गया है वहीं अब पाटेश्वर धाम एवं पाटेश्वर धाम से संबंधित क्षेत्रीय प्रतिनिधियों के पास आप सीधे पंजीयन फार्म प्राप्त कर सकेंगे हर जिला में पंजीयन होने पर वहां पर दीक्षांत कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा बहुत जल्दी ही बालोद जिला में भी जिला स्तरीय पाटेश्वर संस्कार वाहिनी का सम्मेलन आयोजित किया जाएगा इन सभी कार्यक्रमों में स्वच्छता अभियान संकल्प सभा समाज के गरीब असहाय जनों के लिए अच्छी योजनाओं की शुरुआत सामूहिक भोजन कीर्तन यात्रा सत्संग एवं भारत माता की सामूहिक महा आरती का आयोजन होगा

कल 12 जनवरी को जहां एक ऒर श्रीमती सजनी यादव के  परिवार को गोद लेकर उनके बच्चों की पढ़ाई लिखाई का खर्च पाटेश्वर संस्कार वाहिनी निर्वहन करने की घोषणा की वहीं दूसरी ओर श्रीमती उमादेवी सेन बड़ेजुमेरा की आर्थिक तंगी को देखते हुए उन्हें सिलाई प्रशिक्षण एवं फरवरी में सिलाई मशीन प्रदान करने की घोषणा की गई इसी तरह पाटेश्वर संस्कार वाहिनी जिन ग्रामों में गठित की गई है उन ग्रामों में किसी भी प्रकार के हितग्राही हो उनके निवेदन पाटेश्वर संस्कार वाहिनी के द्वारा स्वीकार किए जाएंगे और उन्हें यथासंभव सहयोग प्रदान किया जाएगा समय-समय पर स्वास्थ्य शिविर रक्तदान शिविर कंप्यूटर प्रशिक्षण सिलाई प्रशिक्षण स्वरोजगार प्रशिक्षण एवं योग शिविर जैसे आयोजन भी विभिन्न स्थानों पर पाटेश्वर संस्कार वाहिनी के द्वारा किया जाएगा संत श्री ने बताया कि इस संगठन में पद की भूमिका नहीं है साथ ही आर्थिक रूप से किसी प्रकार का आयोजन हेतु चंदा नहीं मांगा जाएगा जन सहयोग एवं पाटेश्वर सेवा संस्थान के द्वारा ही आर्थिक व्यवस्था को संपन्न किया जाएगा

समाज में गरीब परिवार के भैया बहनों को उच्च शिक्षा दिलाने में भी आर्थिक मदद की जाएगी साथ ही गरीब परिवारों के पढ़े-लिखे बच्चों को उचित नौकरी रोजगार प्रदान कराने हेतु पाटेश्वर संस्कार वाहिनी पूरा सहयोग प्रदान करें

इस प्रकार जानकारियों से भरा हुआ आज का सत्संग संपन्न हुआ जय सियाराम जय गौ माता जय गोपाल।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads