छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ने विभिन्न समस्याओं को लेकर डी ईओ जी.आर. चंद्राकर से चर्चा कर सौंपा ज्ञापन - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ने विभिन्न समस्याओं को लेकर डी ईओ जी.आर. चंद्राकर से चर्चा कर सौंपा ज्ञापन

 छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ने विभिन्न समस्याओं को लेकर डी ईओ जी.आर. चंद्राकर से चर्चा कर सौंपा ज्ञापन  

            




आरंग

-जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश सोनकला एवम ब्लॉक अध्यक्ष हरीश दीवान ने बताया है कि संघ द्वारा डी ई ओ  जी. आर. चंद्राकर को जन्मदिन व नववर्ष की बधाई देते हुए जिले के शिक्षकों की समस्या रखी गई जिसमें शिक्षा विभाग में संविलियन से पूर्व शिक्षक पंचायत संवर्ग अवधि में सी पी एस के लिए वेतन से की गई कटौती राशि को   संबंधित शिक्षक के सी पी एस  खाता में जमा करने के लिए बीईओ को निर्देश , शिक्षक एल. बी. व पंचायत संवर्ग के दिवंगत व सेवानिवृत्त शिक्षकों के ग्रेजुएटी  व कुल सेवा के आधार पर  अर्जित अवकाश  नकदीकरण हेतु  सभी   बी ई ओ को  निर्देश करने की बात रखी गई जिस पर राशि प्रदान करने को निर्धारण के लिए बीईओ को निर्देश व ग्रेच्युटी अर्जित अवकाश नकदीकरण करने हेतु निर्देश करने के लिए डीईओ ने कही है।



          संघ द्वारा प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी जिला स्तरीय मुख्यमंत्री अलंकरण शिक्षक पुरस्कार घोषित करते हुए प्रदान करने की मांग पर डीईओ द्वारा जल्द करने की बात कही गई।

       सहायक शिक्षकों का वरिष्ठता के आधार पर प्राथमिक शाला  प्रधान पाठक के पदों पर पदोन्नति करने की भी मांग की गई, जिस पर शासन के निर्देशानुसार कार्रवाई करने की बात कही गई।



      डीईओ से मिलने वाले संघ के प्रतिनिधिमंडल में जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश सोनकला, प्रांतीय संगठन सचिव योगेश ठाकुर, प्रदेश प्रचार सचिव सुखनंदन साहू,प्रदेश महामंत्री अंजुम शेख , जिला संयोजक कन्हैया कंसारी, आरंग ब्लॉक अध्यक्ष हरीश दीवान ,जिला सचिव डॉ. सी एल साहू,जिला संयोजक इंद्रजीत वर्मा, मनोज मुछावड़ (जिला महामंत्री) ,जितेंद्र मिश्रा(जिला महासचिव), कृपाराम माहेश्वरी व राधेश्याम बंजारे (जिला महामंत्री),संतोष सोनवानी(जिला संयुक्त सचिव)रूद्र तिवारी (जिला प्रचार सचिव) महिला प्रकोष्ठ पदाधिकारीगण शीला ठाकुर(जिला महासचिव) राखी शर्मा व ममता ठाकुर(जिला उपाध्यक्ष) अंजुलता गिलहरे व नीतू बंजारे(जिला महामंत्री) )सविता रात्रे (जिला सह सचिव)मोतीमाला साहू(जिला संगठन सचिव)ब्लॉक महिला प्रकोष्ठ प्रभारी अभनपुर टिकेश्वरी श्रेय,धरसींवा ब्लॉक सचिव रफीउद्दीन शेख सहित जिला व ब्लॉक पदाधिकारी गण उपस्थित थे।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads