मुख्यमंत्री कन्या सामूहिक विवाह का आयोजन - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

मुख्यमंत्री कन्या सामूहिक विवाह का आयोजन

मुख्यमंत्री कन्या सामूहिक विवाह का आयोजन



 छुरा

 जनपद पंचायत छुरा के अन्तर्गत स्वस्थय एवं महिला, बाल विकास विभाग द्वारा मुख्य मंत्री कन्या सामूहिक विवाह का आयोजन  ग्राम व ग्राम पंचायत टोनहीडबरी में  सम्पन्न हुआ। 

   कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद अध्यक्ष तोकेश्वरी मांझी, अध्यक्षता क्षेत्रिय जनप्रतिनिधि लक्ष्मी साहू ने किया। 

 वही विशेष अतिथि बतौर जिला प्रतिनिधि केशरी नैहर ध्रूव,जनपद के युवा व सक्रीय उपाध्यक्ष गौरव मिश्रा, जनपद  सदस्य व सर्व आदिवासी समाज के प्रदेश प्रतिनिधि नीलकंठ सिंह ठाकुर उपस्थित थे। 



   मंच का संचालन छुरा महिला एवं बाल विकास के अधिकारी  सी एल साहू, ने कार्यक्रम की रुप रेखा  से अवगत  कराया। वही विशेष अतिथि सभापति बुंदा साहू,रजनी चौरे, नीलकंठ सिंह ठाकुर ने कहा कि सामूहिक विवाह फिजूल खर्ची पर रोक लगाती।विभाग को विवाह के अलावा समाज में  जन्म, मरण संस्कार परहहोने वाली खर्च  पर भी रोक लगाने के बारे में  योजना बनाने की बात कही। जनपद उपाध्यक्ष गौरव मिश्रा ने वर वधु को शुभकामनाएं  देते हुए सुखी जीवन जीवन जीने की बधाई  दी। 



    अध्यक्षता कर रही जिला प्रतिनिधि लक्ष्मी साहू ने कहा कि समाज फैल रही कुरितीयो व फिजूल कच्ची पर पर रोक लगाने के लिए यह विभाग  द्वारा अच्छा पहल बताया। 

 वही मुख्य अतिथि जनपद अध्यक्ष तोकेश्वरी मांझी ने सभी शादी में  उपस्थित सोलह जोडे़ को आशीर्वाद  देते हुऐ शुभकामनाएं  व्यक्त की। इस अवसर के साक्षी बनने वालो में बी एम ओ प्रजापति, विभाग के जिला व ब्लाक के सभी कर्मचारी के अलावा जनपद सदस्य राखी राम यादव, शशी मुखी नेताम, संतराम नेताम, पूर्व जनपद अध्यक्ष बिशे राम ठाकुर ,पूर्व सरपंचसंघ अध्यक्ष उमेंद सिंह सौरी, पूर्व सरपंच भरत ध्रुव,सामाजिक कार्यकर्ताओं में  सतीश चौरे, गजेन्द्र साहू,शतिश सहीत हजारों की संख्या में  बराती, घराती व ग्रामीण जन उपस्थित थे।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads