स्वागत में दिखा गुटबाजी,सवाल पूछने पर गोलमोल जवाब - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

स्वागत में दिखा गुटबाजी,सवाल पूछने पर गोलमोल जवाब

स्वागत में दिखा गुटबाजी,सवाल पूछने पर गोलमोल जवाब



सन्देश गुप्ता/   धमतरी


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय ने कार्य भार सम्हालने के बाद प्रदेश का दौरा शुरू किया है, पहली कड़ी में 5 जिलों का दौरा करेंगे जिसमे पहला दौरा धमतरी जिले का रहा, यहाँ जिला संगठन ने अपने नेता का शानदार स्वागत किया लेकिन उसमें भी गुट बाजी उभर कर सामने आई, भाजपा विधायक रंजना साहू अपने समर्थकों के साथ अलग स्वागत की जबकि संगठन गुट ने घड़ी चौक पर स्वागत किया,




 जिला संगठन ने गुटबाजी के सवाल पर सफाई देते हुए साय ने कहा कि भाजपा में सिर्फ कमल गुट है, इसके बाद विष्णु देव ने राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश सरकार जिलों को बेच रही है, अधिकारियों से मोटी रकम लेकर कलेक्टर एसपी की नियुक्ति की जा रही है, हालांकि इसका प्रमाण पूछने पर वो सवाल को टाल गए..

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads