जनपद सीईओ को हटाने अनिश्चितकालीन हड़ताल - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

जनपद सीईओ को हटाने अनिश्चितकालीन हड़ताल

 जनपद सीईओ को हटाने  अनिश्चितकालीन हड़ताल 



छुरा

छुरा सरपंच संघ द्वारा जनपद सीईओ को हटाने हेतु अनिश्चितकालीन हड़ताल में सरपंच संघ का समर्थन करने के लिए जिला पंचायत सदस्य एवं कैंपा मद के राज्य सदस्य लक्ष्मी साहू ,जिला पंचायत सदस्य केसरी धुव, सर्व आदिवासी समाज के संरक्षक छत्तर सिंह ठाकुर, प्रदेश प्रतिनिधि नीलकंठ ठाकुर सहित सामाजिक लोगों ने हड़ताली स्थल पर पहुंचकर सरपंच संघ के मांगों का समर्थन किया ,जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मी साहू ने कहा कि वह खुद सरपंच रहे हैं और उनकी समस्याओं से भलीभांति अवगत है राज्य शासन द्वारा सामुदायिक भवन, देव गुड़ी की स्वीकृति की गई है तथा 40% राशि जमा भी हो गई है किंतु जनपद पंचायत के पदस्थ अधिकारी द्वारा अभी तक इस पर कोई कार्यवाही नहीं की गई है इसी प्रकार कई मामले हैं उन्होंने सरपंच संघ के मांगों का समर्थन किया है, जिला पंचायत सदस्य केसरी धुव ने कहा कि वह खुद लगातार दो बार सरपंच रहीं है किंतु जनपद में इस प्रकार के निष्क्रियता प्रशासन कभी नहीं देखा उनके द्वारा ग्राम पंचायतों में देव गुड़ी की स्वीकृति हुई है किंतु अब तक कार्य आदेश जारी नहीं हुआ है ,समय पर मूल्यांकन नहीं हो रहा है जिससे सरपंचों को काफी परेशानी होती है अतः सरपंचों के समर्थन में आई हैं, सर्व आदिवासी समाज के जिला संरक्षक छत्तर सिंह ठाकुर ने कहा कि जिले में पांचवी अनुसूची लागू है यहां पर सभी प्रमुख पदों पर आदिवासी समाज के लिए आरक्षित है तथा यहां की ग्राम सभा को शासन द्वारा विशेष अधिकार प्राप्त किया गया है ग्राम पंचायत के ग्राम सभा द्वारा सरपंच की अध्यक्षता में जो भी प्रस्ताव पारित किया जाएगा उसे अस्वीकार नहीं किया जा सकता, उन्होंने कहा कि यहां के प्रमुख पदों पर भी समाज के ही अधिकारियों को पदस्थापना किया जाना है, उन्होंने समाज की ओर से मांगों का समर्थन किया, सर्व आदिवासी समाज के प्रदेश प्रतिनिधि तथा जनपद सदस्य नीलकंठ ठाकुर ने कहा कि लगातार समाज के सरपंच चर्चा की जा रही है तथा कई विषयों को लेकर जनपद में बात रखी गई है किंतु अब तक किसी भी प्रकार की कार्रवाई नहीं की जा रही है इसके लिए  जनपद पंचायत के अधिकारी जिम्मेदार हैं सरपंच मांगों का समर्थन करते हैं ,सरपंच संघ की बैठक में विगेद्र सिंह ठाकुर को सरपंच संघ का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है प्रदर्शन में ,गणेश  ध्रुव,  कौशल ठाकुर ,कोषाध्यक्ष श्रीमती केसरी हेमलाल नेताम ,सलाहकार श्रीमती नीलम बाबूलाल  ध्रुव, उपाध्यक्ष श्रीमती तारनी धुव, श्रीमती यशोदा ध्रुव  ,श्रीमती दुर्गा धुव, श्रीमती लक्ष्मी ठाकुर ,श्रीमती मंजू ध्रुव, श्रीमती विशाखा  ध्रुव , श्रीमती तामेशवरी धुव, श्री मति बसंती कवर ,श्री मति कामनीधुव ,श्रीमती दीपा सोरी, श्रीमती शीतल ध्रुव, श्रीमती आमना बई ,श्रीमती  अशवसंतीन दीवान, श्रीमती उलशी ंकवर  ,श्रीमती रेवती , केदार धुव ,सन्तु धुव,  संतोष , देव कुमार ,  भुवन लाल , गोकुल धुव, हेमंत ठाकुर, धीरज कुमार , पुनारद नेताम, श्रीमती सुनिती  ध्रुव, श्रीमती हेम बाई ,यशवंत ठाकुर , कुलेश्वर ठाकुर , प्रीतम धुव , विगेद्र सोरी , लुमेश कवंर , चरण सिह जगत , ताम्रध्वज , घनश्याम कंवर, समारू राम , राम कीर्तन  मदन गोपाल धुव, विक्रम कुमार , श्रीमती शांताबाई दीवान , श्रीमती लता बाई दीवान ,श्री मति हेम बाई ,श्री गोकुल धुव ,श्री रमधीन धुव श्री मति राजेशवरी दीवान, देवसिह कवर, श्री मति दयावती ,,श्री मति दुलारी बाई ,श्री मति नीरा धुव ,श्री मति कामीन बाई ,श्री मति कुमारी  बाई,, संतोष धुव  प्रेम सिंह, ध्यान मति कवर, श्री कृष्णा नेताम,लच्छन नेताम उपस्थित थे।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads