13 एवं 14 फरवरी को नगर में दो दिवसीय अखिल भारतीय व्हालीबाल प्रतियोगिता - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

13 एवं 14 फरवरी को नगर में दो दिवसीय अखिल भारतीय व्हालीबाल प्रतियोगिता

 आठ स्टेट की टीम के बीच होगा कड़ा मुक़ाबला सभी टीम के बीच होगा लीग मैच 



13 एवं 14 फरवरी को नगर में दो दिवसीय अखिल भारतीय व्हालीबाल प्रतियोगिता



जिलाधीश, पुलिस अधीक्षक एवं नगरपालिका अध्यक्ष करेंगे शुभारंभ


गरियाबंद

कान्हा व्हालीबाल परिवार द्वारा 13 एवं 14 फरवरी को दो दिवसीय अखिल भारतीय व्हालीबाल प्रतियोगिता का आयोजन गायत्री मंदिर के पास गरियबन्द में किया गया है। इसका  शुभारंभ समारोह 13   फरवरी को प्रातः 10  होगा, जिसके मुख्य अतिथि जिलाधीश नीलेश क्षीरसागर, अध्यक्ष पुलिस अधीक्षक भोजराज पटेल, विशेष अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष गफ्फार मेमन को आज कान्हा परिवार के सदस्यों ने शुभारम्भ समारोह के लिये आमंत्रण पत्र सौंपा।

उक्त प्रतियोगिता की तैयारी युद्ध स्तर पर जारी है जिसके विजेता  टीम को 50 हजार रु. एवं उपविजेता टीम 30 हजार रु. की राशि प्रदान की जाएगी। नगर एवं अंचल के खेल प्रेमियों को इस प्रतियोगिता का बेसब्री से इंतजार है इसमें  छत्तीसगढ़  के अलावा अन्य राज्यों की कुल 8 टीमें अपना जौहर दिखायेगी जिसमें कामठी (नागपुर) , गुजरात, उत्तर प्रदेश रेलवे, साई पंजाब, आर्मी पुणे, ग्वालियर, छत्तीसगढ़ पुलिस, बी .एस. पी . भिलाई शामिल है इसी तरह इस अखिल भारतीय प्रतियोगिता में 4 गर्ल्स टीम भी हिस्सा लेगी। 

प्रतियोगिता की तैयारी में कान्हा व्हालीबाल परिवार के सभी सदस्य लगे हुये है।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads